ग्रामीणों की दबाव के बाद सदर अस्पताल भेजा गया युवक
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 6:15 AM
मैरवा रेफरल अस्पताल प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है. दिल्ली से आये युवक को सर्दी व खांसी जैसी बीमारी होने के बाद युवक को रेफर अस्पताल प्रशासन सीवान भेजने को तैयार नहीं थे.
मैरवा. मैरवा रेफरल अस्पताल प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है. दिल्ली से आये युवक को सर्दी व खांसी जैसी बीमारी होने के बाद युवक को रेफर अस्पताल प्रशासन सीवान भेजने को तैयार नहीं थे. जबकि युवक की जांच के बाद उसे सीवान रेफर कर दिया गया था. युवक बड़गांव पंचायत के करजनियां गांव का बताया जाता है. एक अप्रैल को युवक दिल्ली से आया था. दिल्ली से आने के बाद उसे सर्दी व खांसी था. कोरोना के एक लक्षण में यह भी शामिल है. बताया जाता है कि अपने ही रेफर मरीज को जब रेफरल अस्पताल प्रशासन सीवान भेजने को तैयार नहीं हुआ तो मरीज कुछ घंटे इंतजार करने के बाद घर चला गया.
ग्रामीणों ने जब युवक के पर्ची पर रेफर टू सीवान देखा तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे बड़गांव में बनाये गये क्वारेंटिन सेंटर में भेजा. इसकी सूचना मैरवा थाना, रेफरल अस्पताल व बीडीओ को दी. सभी एक दूसरे पर मामले को टालते रहे. जबकि मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसे मरीजों को तत्काल अस्पताल द्वारा जांच के लिए बड़े अस्पताल में भेजना है. हालांकि बाद में जब ग्रामीणों ने दबाव बनाना शुरू किया तो रेफरल अस्पताल द्वारा उसे सीवान सदर अस्पताल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










