Bihar: 70 वर्षीय महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो गला दबा कर दी हत्या, पति बोला- नशे में धुत था हत्यारा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Mar 2025 1:59 PM

विज्ञापन
Bihar: 70 वर्षीय महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो गला दबा कर दी हत्या, पति बोला- नशे में धुत था हत्यारा
घटनास्थल पर मौजूद लोग

Bihar: सिवान जिला में होली के दिन नशे में धुत एक 30 वर्षीय युवक ने महिला की गला दबा कर हत्या कर दी. घटना के बाद से महिला के पति का रो-रोकर बुराहाल है.

विज्ञापन

Bihar, अरविंद कुमार सिंह: सिवान जिला के दरौंदा थाना क्षेत्र में होली के दिन एक तरफ खुशी तो दूसरे तरफ गम देखने को मिला. नवलपुर के टोला में होली की रात्रि में नशे में धुत एक युवक ने 70 वर्षीय महिला की गला दबा कर हत्या कर दी है. घटना के संबंध में महिला के पति श्रीनाथ राम ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी घर में थी. गांव का पंकज कुमार (30 वर्ष) अबीर खेलने के लिए आया. मेरी पत्नी को घर में अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा. जब वह इसका विरोध की तो उसने गला दबा दिया. जिसमें उसकी मौत हो गई. उसने साक्ष छुपाने के लिए जगह जगह ईंट से हमला भी किया है. जहां अभी भी जख्म के निशान पड़े है. इधर पुलिस को घटना की जानकारी हुई. जिसके बाद थाना अध्यक्ष छोटन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष श्रवण पाल एवं अन्य पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. बता दें कि मृत महिला की पांच लड़की है. सभी की शादी हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: होली के दिन गंडक में तैरता मिला 14 वर्षीय लड़का का शव, मचा हाहाकार, परिजन के सामने बेबस नजर आये SDPO

इसे भी पढ़ें: KK Pathak: केके पाठक की बुलडोजर वाली धमकी सुन राजद ने लगाई गुहार, सरकार से कर दी बड़ी मांग

इसे भी पढ़ें: IIT Patna में सीबीआई की रेड, PMO से जुड़ा है मामला, मचा हड़कंप

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन