वर्ग एक से आठ की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आज से

Updated at : 09 Mar 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ग एक से आठ की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आज से

नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्र के 88 विद्यालयों में सोमवार से वर्ग एक से आठ के छात्रों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा होगी. प्रथम पाली 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली 1 बजे से 3 बजे तक होनी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हसनपुरा. नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्र के 88 विद्यालयों में सोमवार से वर्ग एक से आठ के छात्रों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा होगी. प्रथम पाली 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली 1 बजे से 3 बजे तक होनी है. जहां सोमवार को 10 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 3 से 8 तक के पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक विज्ञान तथा द्वितीय पाली में 6 से 8 के लिए संस्कृत, 11 मार्च को वर्ग 3 से 8 तक के राष्ट्रभाषा, हिंदी तथा द्वितीय पाली में 6 से 8 के लिए संस्कृत, 12 मार्च को 3 से 8 वर्ग के लिए प्रथम पाली में गणित तथा द्वितीय पाली में 6 से 8 तक के गणित, 13 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 3 से 5 तक के भाषा, हिंदी, उर्दू तथा द्वितीय पाली में 6 से 8 तक के लिए हिन्दी उर्दू, 17 मार्च को वर्ग 3 से 5 तक प्रथम पाली में अंग्रेजी तथा द्वितीय पाली में 6 से 8 वर्ग की अंग्रेजी, 19 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 1 व 2 के लिए गणित विषय की मौखिक परीक्षा, द्वितीय पाली में 1 व 2 के लिए अंग्रेजी विषय की मौखिक परीक्षा होगी. जबकि 20 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 1 व 2 के लिए भाषा, हिन्दी, उर्दू विषय की मौखिक परीक्षा ली जानी है. वहीं बीईओ डॉ राजकुमारी ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत कुल 88 विद्यालय में यह मूल्यांकन की परीक्षा ली जायेगी. जहां लगभग 16 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन