पृथ्वीनाथ दुबे की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 01 Jul 2025 10:04 PM

विज्ञापन

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के परहिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.साथ ही इसमें से दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के परहिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.साथ ही इसमें से दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. मालूम हो कि परहिया निवासी पृथ्वीनाथ दुबे की हुई हत्या मामले में बड़े भाई श्रीराम दुबे के बयान पर पुलिस मुकदमा दर्ज की है.इस मामले में स्थानीय पुलिस ने सुरेन्द्र दुबे की पत्नी पावदारो देवी व कृष्णकांत दुबे की पत्नी नीतू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी सह इंसपेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि चार फरार आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई हैं. मामलू हो कि गांव में भूमि पर कब्जा को लेकर सोमवार की सुबह में विवाद हुआ था. जिस दौरान मारपीट के क्रम में पृथ्वीनाथ दुबे की गभीर चोट आई. जिससे मौत हो गई. मृतक का दो पुत्र पुनीत दुबे , विनीत दुबे इस घटना में गभीर रूप से घायल हो गए थे. नीरज हत्याकांड का एक और आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रतिनिधि, पचरुखी. पुलिस ने थाना क्षेत्र के पचरुखी स्टेशन से नीरज हत्याकांड में संलिप्त एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नीरज हत्याकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त दुर्गेश कुमार राम ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात को स्वीकार की है. पुलिस ने मंगलवार की दोपहर अपराह्न दो बजे अभियुक्त को सीवान कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया. बताते चलें कि 23 जून की देर रात में नीरज कुमार राम पचरुखी दलित बस्ती स्थित सामुदायिक भवन के समीप मंदिर के सामने सोया हुआ था. जहां पर दुर्गेश कुमार राम और उसके साथी शम्भू नाथ राम ने दाब से हत्या कर दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन