ePaper

Siwan News : ट्रॉफी गौरव यात्रा का राजेंद्र स्टेडियम में हुआ स्वागत

Updated at : 02 Nov 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Siwan News : ट्रॉफी गौरव यात्रा का राजेंद्र स्टेडियम में हुआ स्वागत

Siwan News : आगामी 11 से 20 नवंबर तक राजगीर में होनेवाले एशियन चैंपियन ट्रॉफी (महिला) हॉकी टूर्नामेंट के विजेता को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी की गौरव यात्रा का राजेंद्र स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

सीवान. खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व हॉकी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 11 से 20 नवंबर तक राजगीर में आयोजित होनेवाले एशियन चैंपियन ट्रॉफी (महिला) हॉकी टूर्नामेंट के विजेता को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी की गौरव यात्रा का राजेंद्र स्टेडियम में डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एसपी अमितेश कुमार व डीडीसी मुकेश कुमार की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया. अधिकारी द्वय ने ट्रॉफी उठाकर सीवान की धरती पर स्वागत एवं सम्मान किया. वाहन से ट्रॉफी को उतारते समय स्काउट एवं गाइड के बच्चे बैंड बजाकर तथा पुष्प वर्षा कर हॉकी ट्रॉफी के साथ अतिथियों का स्वागत किया. जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त हॉकी का प्रतीक स्टीक एवं एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का मस्कट गुड़िया को डीएम, एसपी, डीडीसी, अपर समाहर्ता सहित जनप्रतिनिधि को दिया. इस अवसर पर डीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज वर्षों बाद बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेल का आयोजन होने जा रहा है. राजगीर खेल परिसर में इस आयोजन से बिहार के हजारों खिलाड़ियों को एक नयी ऊर्जा मिलेगी. इससे वे अपनी क्षमतावर्धन करके अंतरराष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. कहा कि राज्य में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की महत्वपूर्ण योजना “मेडल लाओ नौकरी पाओ ” शुरुआत की गयी है. सभी जिलों में खेल भवन का निर्माण किया गया है. बहुत जल्द कुछ ही महीनों में राज्य की सभी पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण होने जा रहा है. इसी क्रम में सीवान की सभी 283 पंचायतों में दो से तीन महीने के अंदर खेल मैदान बना लिये जाने की घोषणा डीएम ने की. उन्होंने बताया कि पंचायतों में बनने वाले खेल मैदान में बास्केटबाॅल, वाॅलीबाॅल, हाइ जंप, लॉन्ग जंप, बैडमिंटन एवं दौड़ने के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण किया जायेगा. डीएम ने राजगीर में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में भारत के मैच को जाकर देखने और अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की. इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक गीत-नृत्य की प्रस्तुति द्वारा ट्रॉफी गौरव यात्रा की टीम तथा अतिथियों का स्वागत किया. डीएम, एसपी व उपस्थित पदाधिकारी द्वारा महिला हॉकी टीम के साथ बाॅल पासिंग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन