ट्रांसफॉर्मर के नीचे सज रही हैं दुकानें

Published at :05 Mar 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर के नीचे सज रही हैं दुकानें

शहर के शहीद स्मारक चौक पर लगे ट्रांसफॉर्मर सुरक्षित स्थिति में नहीं है. अक्सर ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होते रहता है. शहर के अधिकतर ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड जरूरत से अधिक है. वहीं चिंता की बात यह है कि शहर में लगभग सभी जगहों पर ट्रांसफॉर्मर के नीचे अतिक्रमण कर दुकानें सजी हुई हैं. कहीं चाय, कहीं फल, कहीं नाश्ते की दुकानें सजी हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महाराजगंज. शहर के शहीद स्मारक चौक पर लगे ट्रांसफॉर्मर सुरक्षित स्थिति में नहीं है. अक्सर ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होते रहता है. शहर के अधिकतर ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड जरूरत से अधिक है. वहीं चिंता की बात यह है कि शहर में लगभग सभी जगहों पर ट्रांसफॉर्मर के नीचे अतिक्रमण कर दुकानें सजी हुई हैं. कहीं चाय, कहीं फल, कहीं नाश्ते की दुकानें सजी हैं. पिछले एक दशक से अधिक समय से ट्रांसफॉर्मर के नीचे दुकानें सज रही हैं. बिजली कंपनी को इसका कोई परवाह नहीं है. लोग भी अपनी जान के प्रति सजग नहीं है. लोग भी इन दुकानों के नीचे जाकर सामान की खरीदारी से लेकर चाय, नाश्ता तक करने से नहीं चूक रहे. बाजारों में बनी रहती है दुर्घटना की आशंका : नियम के अनुसार बिजली के पोल के आसपास दुकान लगाने पर रोक है. कई बार ट्रांसफॉर्मर से अचानक चिनगारी फेंकने पर वहां भगदड़ की स्थिति हो जाती है. बावजूद इसके इन दुकानों को ट्रांसफॉर्मर के नीचे से अव तक नहीं हटाया जा सका. शहर के शहीद स्मारक चौक,नया बाजार,बांटा मोड़ आदि प्रमुख जगहों पर दर्जनों ऐसे फुटपाथी दुकानें हैं. जो ट्रांसफॉर्मर के नीचे खुलेआम दुकानें लगायी जा रही हैं. बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता प्रशांत कुमार पंडित ने कहा कि हादसे की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित किया जायेगा और दुकानदारों को यह आदेश भी दिया जायेगा कि वो ट्रांसफाॅर्मर के नीचे अपनी दुकान न लगाएं. ऐसा करना दुकानदार और आम लोग दोनों के लिये खतरा है. साथ ही ज्यादा खतरे वाली जगहों पर खतरे के चिह्न वाला एक बोर्ड लगाया जायेगा. क्या कहते हैं इओ ट्रांसफॉर्मर के नीचे जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण कर दुकानें लगायी है, उन्हें वहां से हटाया जायेगा. लगातार अभियान चलाकर ऐसे दुकानदारों को जागरूक किया जाता है. हरिश्चंद्र, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, महाराजगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन