रवि हत्याकांड का मुख्य आरोपित अभी भी फरार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Aug 2025 10:24 PM

विज्ञापन

महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ पर रवि की चाकू से गोदकर हत्या मामले में पुलिस अभी भी आठ आरोपितों की गिरफ्तार नहीं कर सकी है. बताते चलें कि 19 जुलाई की दोपहर बाबा धाम जाने के लिए कपड़े की खरीदारी करने आए बड़हरिया थाना क्षेत्र के तीन भिडिया निवासी हृदयानंद प्रसाद का पुत्र रवि कुमार की हत्या पूर्व विवाद में चाकू गोद कर दी गई थी

विज्ञापन

सीवान. महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ पर रवि की चाकू से गोदकर हत्या मामले में पुलिस अभी भी आठ आरोपितों की गिरफ्तार नहीं कर सकी है. बताते चलें कि 19 जुलाई की दोपहर बाबा धाम जाने के लिए कपड़े की खरीदारी करने आए बड़हरिया थाना क्षेत्र के तीन भिडिया निवासी हृदयानंद प्रसाद का पुत्र रवि कुमार की हत्या पूर्व विवाद में चाकू गोद कर दी गई थी. हत्या मामले में मृतक के पिता ने मांसाहाता निवासी विकास कुमार, आकाश यादव, अभिषेक यादव, हिमांशु यादव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुरूद्दीपुर निवासी समीर अंसारी एवं चार अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. जहां पुलिस ने एक आरोपी समीर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. हालांकि घटना में शामिल चार नामजद व चार अज्ञात अब भी पुलिस पकड़ से दूर है. महादेवा पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला सहित अन्य जिलों में भी छापेमारी की. हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. घर छोड़ फरार चल रहे हैं सभी आरोपी बताया जाता हैं कि इधर इस घटना को अंजाम देने के बाद नामजद सहित अज्ञात आरोपी और उनके परिजन घर छोड़ फरार चल रहे है. पुलिस उनके रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की, हालांकि कोई उपलब्धि नही मिल सकी हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांड का मुख्य आरोपी सह रवि को चाकू गोदने वाला विकास के घर और रिश्तेदारों के यहां पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं. शनिवार की रात्रि भी पुलिस ने छापेमारी की हालांकि सुराग नहीं मिलने के कारण वापस लौट गई. थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि हत्याकांड में एक को गिरफ्तार किया जा चुका हैं. अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन