बीडीओ ने किया सील बॉर्डर का निरीक्षण, दी हिदायत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2020 4:22 AM
बड़हरिया : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद है. इसी के मद्देनजर प्रखंड को गोपालगंज जिले के बरौली से जोड़नेवाली सड़क पर धनाव के निकट सील किये गये बॉर्डर का मंगलवार की रात में बीडीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया. मौके पर सीओ गौरव प्रकाश तथा, प्रभारी […]
बड़हरिया : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद है. इसी के मद्देनजर प्रखंड को गोपालगंज जिले के बरौली से जोड़नेवाली सड़क पर धनाव के निकट सील किये गये बॉर्डर का मंगलवार की रात में बीडीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया. मौके पर सीओ गौरव प्रकाश तथा, प्रभारी मनोज कुमार आदि भी उनके साथ मौजूद थे. इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि बड़हरिया को गोपालगंज जिले से जोड़नेवाली सड़कों को सीमा पर सील कर पुलिस बल व अन्य कर्मियों की तैनाती की गयी है.
उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल व कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ काम करने को कहा गया है ताकि लोगों की आवाजाही को पूर्णतः रोक रखा जा सके. सभी बॉर्डर की जांच इसी प्रकार प्रतिदिन होती रहेगी व किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस दौरान बीडीओ अशोक कुमार ने गांव की दो बेसहारा महिलाओं को भोजन सामग्री का थैला भी उपलब्ध कराया. दरअसल बीडीओ अपने वाहन में भोजन सामग्री का थैला लेकर चल रहे हैं व जरूरतमंदों को मुहैया करा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










