Tejashwi Yadav: पत्रकार की पिटाई पर बिफरे तेजस्वी यादव , बोले- हमारी सरकार होती तो…

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Jan 2025 2:54 PM

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: जदयू विधायक अजय मंडल ने बुधवार को भागलपुर में पत्रकारों की पिटाई कर दी थी. सभी पार्टी के नेताओं ने इस घटना की निंदा की है. अब तेजस्वी यादव ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने बिहार के भागलपुर में पत्रकारों की पिटाई पर सरकार पर सवाल उठाया है. बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि वर्तमान में पदाधिकारी कैसे काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में राजद की सरकार होती और इस तरह की घटना घटती तो अब तक नेशनल मीडिया में यह मामला छा गया होता. हर तरफ से हमारे उपर सवाल किये जाते. लेकिन आज कोई कुछ नहीं बोल रहा है. सीवान में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने बताया कि महागठबंधन की सरकार बनती है तो जनता को क्या क्या सुविधाएं सरकार मुहैया कराएगी.

अब मैट्रिक से लेकर बीपीएससी तक की परीक्षा में पेपर लीक हो रहा

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी सरकार बनते ही माई-बहिन सम्मान योजना के तहत एक माह के भीतर ढ़ाई हजार रूपये महिलाओं को दिया जायेगा. 200 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी क्योंकि पूरे देश स्तर पर बिहार में बिजली सबसे महंगी और स्मार्ट मीटर से यहां के शहरी व ग्रामीण लोग परेशान है.उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये दिया जायेगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार सबसे गरीब राज्य है़ महंगाई व बेरोजगारी से लोग पलायन कर रहे है. हमारी सरकार बनी तो नौकरियों की भरमार होगी.

नेता विपक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से भी बातचीत की जा रही है. सबसे अधिक महंगाई की मार वहीं झेल रही है. सभी चीजें महंगी हो गयी है. घर चलाना मुश्किल हो गया है. अपने 17 महीने की सरकार की उपलब्धियों को बताते हुये नेता विपक्ष ने कहा कि जो कहा वह किया. पांच लाख नौकरी दी. हमारे सरकार में कोई पेपर लीक नहीं हुआ. अब मैट्रिक से लेकर बीपीएससी तक की परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है. हमारे रहते जाति आधारित गणना करायी गयी. आरक्षण की सीमा 65 प्रतिशत किया गया. डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार में है तो दूसरा अपराध में लगा हुआ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

डबल इंजन की सरकार बिहार के लिए कुछ नहीं कर रही है

पूर्व डिप्टी सीएम ने बिहार से केंद्र में कई मंत्री है लेकिन बजट में उनके विभाग को भी बिहार के लिये कुछ भी नहीं मिलता है. तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की 11 साल से सरकार है. लेकिन केंद्र ने बिहार के लिये कुछ नहीं किया. बिहार को आज तक विशेष राज्य की दर्जा तक नहीं दिया गया. यह बिहार के साथ नाइंसाफी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की वर्तमान सरकार से किसान व मजदूर से लेकर हर वर्ग परेशान है. शराब से राज्य में मौत हो रही है लेकिन प्रशासन छुपाने का काम कर रहा है. कानून केवल कागजों पर ही चल रहा है. प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Gaya News: गया से प्रयागराज जाने वाली 6 ट्रेनें रद्द, जंक्शन पर हाई अलर्ट, देखें नाम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन