ePaper

मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहा था सैफ, रास्ते में तेज रफ्तार कार ने कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम कर दी सड़क

Updated at : 22 Feb 2025 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
road accident

Road Accident : बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए सिवान से गोपालगंज जा रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई. इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

Road Accident: मैट्रिक की परीक्षा देने सीवान से गोपालगंज जा रहे परीक्षार्थी सैफ को शनिवार को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. इस दुर्घटना में परीक्षार्थी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. घटना बड़हरिया सीवान मुख्य मार्ग पर मुर्गिया टोला गांव के समीप घटी.

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

परीक्षार्थी बड़हरिया थाना क्षेत्र के अटखभा निवासी जफरुद्दीन का पुत्र सैफ अली है. वह अपने ही गांव के रहमतुल्लाह अली के साथ मैट्रिक की परीक्षा देने बाइक से गोपालगंज जिले के हथुआ जा रहा था. जैसे ही वह ब्लूम वार्ड्स स्कूल के समीप पहुंचा, सीवान की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी की सैफ की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में उतरेंगे सीएम नीतीश के बेटे? संजय झा ने दिया जवाब, वीडियो में देखें क्या कहा…

ग्रामीणों को समझाने में जुटे अधिकारी

मौत की खबर सुनते ही सैफ के घर और गांव में कोहराम मच गया. आनन-फानन में उसके गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोशित हो गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रूपेश वर्मा और बीडीओ संदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: JDU नेता के घर बड़ी डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे जेवरात और कैश

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन