सीवान में साइकिल और बाइक की आमने-सामने टक्कर, गंभीर हालात में दो युवक पटना रेफर

घटनास्थल की तस्वीर
Siwan Road Accident: सीवान जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. दारौंदा थाना क्षेत्र के कोथुआ मोड़ के समीप साइकिल और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.
सीवान से अरविंद की रिपोर्ट
Siwan Road Accident: सीवान जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. दारौंदा थाना क्षेत्र के कोथुआ मोड़ के समीप साइकिल और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.
कोथुआ मोड़ के पास हुआ हादसा
घटना दारौंदा थाना क्षेत्र के कोथुआ मोड़ के समीप की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गांव निवासी शंकर प्रसाद के पुत्र हिमेश कुमार तथा दारौंदा थाना क्षेत्र के उजाय गांव निवासी सुखल मांझी के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है. हादसे के बाद दोनों की हालत देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए दोनों घायलों को इलाज के लिए महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर इलाज मिल सका. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को पटना भेज दिया.
एक युवक की हालत बनी हुई है नाजुक
डॉक्टरों के अनुसार घायल हिमेश कुमार की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है. उसकी हालत को देखते हुए विशेष चिकित्सा निगरानी में रखा गया है. परिजन भी पटना पहुंच चुके हैं और लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है.फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ और किसकी लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई. स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है.
Also Read: सीवान में 25 पैक्सों पर लटकी जांच की तलवार, 62.86 लॉट सीएमआर अब भी बकाया, 72 घंटे का अल्टीमेटम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










