सीवान में घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, सुबह दरवाजे पर खून से लथपथ मिला शव, परिजनों के उड़े होश

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News: सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के हरिहर छपरा गांव में मंगलवार की रात एक 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. युवक घर के बाहर सो रहा था, जबकि सुबह परिजनों की नींद खुलने पर उसका खून से लथपथ शव दरवाजे पर पड़ा मिला.

विज्ञापन

Siwan News: (सीवान से अभय की रिपोर्ट)
सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के हरिहर छपरा गांव में मंगलवार की रात एक 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. युवक घर के बाहर सो रहा था, जबकि सुबह परिजनों की नींद खुलने पर उसका खून से लथपथ शव दरवाजे पर पड़ा मिला. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

मृतक की पहचान भीखपुर पंचायत के हरिहर छपरा गांव निवासी राकेश कुमार राय के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राकेश मजदूरी का काम करता था और कुछ दिन पहले ही बाहर से अपने घर लौटा था. मंगलवार की रात वह अपने घर के दरवाजे पर पिता के साथ सोया हुआ था. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए.

सुबह शव देखकर परिजनों में मचा कोहराम

बुधवार की सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो दरवाजे पर राकेश का खून से लथपथ शव पड़ा मिला. हैरानी की बात यह रही कि पास में सोए पिता को भी घटना की भनक तक नहीं लगी. शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए.

सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. हालांकि, अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि राकेश अविवाहित था. उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है.

ठेला चलाकर पिता परिवार का करते थे भरण-पोषण

परिवार में पिता और बड़ा भाई राजू राय हैं, जो ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: सीवान के चौरों में मत्स्य क्रांति की तैयारी, केंद्र ने चुनी क्लस्टर विकास परियोजना, मछली पालकों के लिए खुशखबरी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन