Siwan News : राष्ट्रीय छात्र एकता ने नए सत्र को लेकर बनाई कार्ययोजना, संगठन विस्तार पर जोर

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

समीक्षात्मक बैठक में पहुंचे छात्र

Siwan News : छात्र हितों को लेकर आरएसए का संकल्प, विश्वविद्यालय में पारदर्शिता की मांग

विज्ञापन

Siwan News (अरविंद कुमार सिंह) : राष्ट्रीय छात्र एकता (आरएसए) सिवान इकाई की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को डीएवी महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी विशाल सिंह ‘बॉक्सर’ ने की. इसमें डीएवी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, नारायण महाविद्यालय गोरियाकोठी, विद्या भवन महिला महाविद्यालय तथा एचआर कॉलेज मैरवा की आरएसए इकाई के अध्यक्ष, सचिव, महासचिव एवं प्रवक्ता शामिल हुए. बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई. नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को नामांकन में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई गई. पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में नए खुले महाविद्यालयों में आरएसए की इकाई का गठन किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सके। नए राजकीय महाविद्यालयों में संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा हुई.

विश्वविद्यालय की अराजकता पर गरजी राष्ट्रीय छात्र एकता

बैठक में जयप्रकाश विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता, परीक्षा व नामांकन में अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा. आरएसए नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों के हित में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की. बैठक को डीएवी के अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, विद्या भवन की अध्यक्ष माधवी आकांक्षा, राजा सिंह कॉलेज के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, नारायण महाविद्यालय के अध्यक्ष ईशांत सिंह व एचआर कॉलेज की अध्यक्ष शीतल कुमारी ने संबोधित किया. इस मौके पर रिंकू कुमारी, मुस्कान कुमारी, निवेदिता सिंह, प्रेरित पुंज, प्रिन्स शर्मा, इमरान अली, उत्कर्ष तिवारी, अमरजीत, पायल, ऋतु कुमारी समेत कई छात्र मौजूद रहे. अंत में संगठन को गांव-गांव व कॉलेज-कॉलेज तक मजबूत करने और छात्रहित के मुद्दों पर एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया गया.

Also Read : Saran News : अमनौर में दर्दनाक हादसा: मशीन पलटते ही मची अफरा-तफरी, एक की मौत

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन