Siwan News : नगर परिषद की तैयारी फेल, राहगीर खरीदकर पी रहे हैं पानी

प्याऊ की तस्वीर
Siwan News : नगर परिषद की प्याऊ योजना पर सवाल, दिनभर नहीं रहता कोई जिम्मेदार कर्मी
Siwan News (पंकज कुमार) : जिले में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. इधर तपती धूप में लोगो जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं. शहर में आने वाले लोगो के लिए नगर परिषद द्वारा मुफ्त प्याऊ की व्यवस्था की हैं. लेकिन यह प्याऊ का व्यवस्था कामगार साबित नहीं हो रहा हैं. प्याऊ के बावजूद भी शहर में आने वाले लोग बंद बोतल पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं. शनिवार को प्रभात खबर टीम ने शहर की प्याऊ का प्रड़ताल किया तो कमियां ही कमियां देखने को मिली. बताते चलें की नगर परिषद द्वारा तकरीबन एक दर्जन स्थानों पर प्याऊ का व्यवस्था किया गया हैं . वही टेंट में मुफ्त प्याऊ लगा हैं. लेकिन प्याऊ स्थल पर रखे पानी गर्म मिले. नगर परिषद द्वारा सभी स्थानों पर मिट्टी के घड़ा में पानी रखने की निर्देश है और लोगो के लिए गुड़ ,बतासा भी देना है. जहां प्रत्येक प्याऊ पर कर्मियों की नियुक्ति की गई है की राहगीरों को ठंडा पानी पिला सके . लेकिन प्रड़ताल के दौरान ऐसा नहीं दिखा. प्याऊ स्थल पर गर्म पानी,तो की घड़ा नदारत मिला. वही तकरीबन दर्जनों स्थानों पर प्रड़ताल की गई लेकिन सभी कर्मी फरार मिले.
पानी खत्म होने पर भी नहीं मिलता समाधान, प्याऊ व्यवस्था पर उठे सवाल
लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा जो कर्मी नियुक्त किए गए हैं वह हमेशा फरार रहते हैं. सुबह में केवल पानी लाकर रखा जाता है जिसके बाद पूरे दिन कर्मी फरार रहते हैं और संध्या में पानी वाला जार लेकर चला जाता हैं.ऐसे में यदि पानी खत्म भी हो जाती है तो पानी लाने वाला कोई नहीं रहता है. लोगों ने यह भी कहा कि जिस तरह प्याऊ स्थल पर पानी लाकर रख दिया जाता है और उसे छोड़कर कर्मी चले जाते हैं. इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा.
लोगों ने लापरवाही पर उठाए सवाल
चौक चौराहा पर मौजूद लोगों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा जो प्याऊ का व्यवस्था की गई है. वहां प्रतिदिन 09:00 बजे पानी वाला पानी लाकर रख देता है. वही 03: 30 से 04: 00 बजे तक पानी वाला जार लेकर चला जाता हैं. इस दौरान पानी खत्म हो गई तो ठीक है नही तो पानी भी लेकर वह चला जाता है.
प्याऊ स्टॉलों पर बुनियादी सुविधाएं नदारद
लोगों को पानी पीने के लिए प्रत्येक वर्ष पूरे स्टॉल पर गुड़ या बताशा की व्यवस्था की जाती है .जहां राजगीर पहले गुड़ या बताशा खाते हैं .उसके बाद वे लोग पानी पीते हैं और अपने गंतव्य करवाना हो जाते हैं .लेकिन पड़ताल के दौरान नगर परिषद द्वारा लगाए गए किसी भी स्टॉल पर गुड़ या बताशा नहीं पाए गए. स्टॉल पर बताशा तो दूर कई जगह पर पानी पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं थी.
जवाब देने से बचते नजर आए ईओ
इस संबंध में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी से संपर्क की गई तो उन्होंने कहा कि मैं अभी मीटिंग में हूं ,अभी बात नहीं हो पाएगी.
Also Read : Hajipur News : डीपीएम बोले- डॉल्फिन की मौजूदगी हाजीपुर के लिए गौरव की बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










