मैरवा में बिजली संकट, लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से भड़के लोग, आंदोलन की चेतावनी
Published by : Sakshi kumari Updated At : 24 May 2026 10:45 AM
सांकेतिक तस्वीर
Siwan News: जिले के मैरवा प्रखंड में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण और शहरी इलाकों में लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
Siwan News: (मैरवा से राजन कुमार की रिपोर्ट) जिले के मैरवा प्रखंड में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण और शहरी इलाकों में लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है.
24 घंटे में कुछ घंटे ही मिल रही बिजली
ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे दिन में मुश्किल से कुछ घंटे ही बिजली मिल पा रही है.ऊपर से लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या ने हालात और बदतर कर दिए हैं. भीषण गर्मी के कारण लोग दिन-रात परेशान हैं. बिजली नहीं रहने से पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद पड़ी हैं, जिससे आम लोगों के साथ छोटे बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है.
मुखिया प्रतिनिधि ने विभाग पर बोला हमला
मामले को लेकर बभनौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शशि यादव ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है. शशि यादव ने कहा कि बिजली विभाग के कनीय अभियंता से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, जबकि जमीन पर कोई सुधार नहीं दिख रहा है.
लो-वोल्टेज से उपकरण हो रहे खराब
नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार लो-वोल्टेज रहने से लोगों के घरेलू उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं. कई उपभोक्ताओं ने बिजली के उतार-चढ़ाव से उपकरण खराब होने की शिकायत की है. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे. लगातार बढ़ते आक्रोश को देखते हुए इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










