डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा में गणित ने छुड़ाए पसीने, 19 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 15 फीसदी परीक्षार्थी रहे गायब

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Diploma Entrance Examination: जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

विज्ञापन

Diploma Entrance Examination: (छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट) जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. हालांकि भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा से दूर रहे. कुल 15 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

1148 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे केंद्र

परीक्षा की मॉनिटरिंग जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और आरक्षी अधीक्षक विनीत कुमार खुद कर रहे थे. दोनों अधिकारी लगातार सभी परीक्षा केंद्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे और पल-पल की जानकारी ले रहे थे. दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन कुल 7,927 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. इनमें से 6,779 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1,148 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इतनी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति का मुख्य कारण भीषण गर्मी को माना जा रहा है.

परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा

सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच की गई और परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया. परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और विज्ञान विषय के प्रश्न काफी कठिन थे. खासकर गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों के होश उड़ा दिए.

छात्रों ने बताया कैसा रहा पेपर

परीक्षार्थी अजय वर्मा, सुनील पंडित और रामकुमार ने बताया कि विज्ञान के कुछ प्रश्न सामान्य थे, लेकिन गणित का सेक्शन काफी कठिन रहा. कई सवालों को हल करने में काफी समय लगा. भीषण गर्मी के बीच परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई अभ्यर्थियों ने कहा कि तेज धूप और उमस के कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण रहा.

Also Read: छपरा में बिजली चोरी के विवाद में दो गुटों में जमकर पथराव,आधा दर्जन लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन