गुठनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक और पिकअप से 30 पशु बरामद

Published by : Sakshi kumari Updated At : 24 May 2026 11:29 AM

विज्ञापन

बरामद पशुओं की तस्वीर

Siwan News: गुठनी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो ट्रक और एक पिकअप वाहन से कुल 30 पशु बरामद किए.

विज्ञापन

Siwan News: (गुठनी से चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट) गुठनी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो ट्रक और एक पिकअप वाहन से कुल 30 पशु बरामद किए. कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

दो ट्रक और पिकअप से बरामद हुए पशु

पुलिस द्वारा बरामद पशुओं में 20 भैंस, चार गाय और छह बछड़े शामिल हैं. देर रात चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने पर यह सफलता मिली. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों समेत कई संबंधित लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से गहन पूछताछ की जा रही है.

गुप्त सूचना पर चली पुलिस की कार्रवाई

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पशुओं को कहां से लाया जा रहा था और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद विशेष जांच अभियान चलाया गया. सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की गई.

दस्तावेजों की भी हो रही जांच

पुलिस पशुओं के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: मैरवा में बिजली संकट, लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से भड़के लोग, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन