Siwan News : दरौंदा के सिरसांव में मछुआरों के बीच नाव, जाल और विपणन किट का वितरण

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

विधायक ने किया सामग्री का वितरण

Siwan News : दरौंदा में मछुआरों को नाव और जाल वितरण, आजीविका मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन

Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता) : मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के अंतर्गत दरौंदा के सिरसांव में मछुआरों और मत्स्य विक्रेताओं को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक मत्स्य शिकार व विपणन किट एवं नावों का वितरण किया गया. योजना का उद्देश्य मछुआरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. नाव, जाल और नापतौल मशीन पाकर मछुआरों के चेहरे खिल उठे है. सरकार द्वारा मछुआरों की आजीविका को मजबूत बनाने की दिशा में पहल है. मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने चयनित लाभुकों के बीच मत्स्य शिकार व विपणन से जुड़ी सामग्री का वितरण किया. इस दौरान एक दर्जन मत्स्य शिकारमाही व विपणन किट और नाव व जाल का वितरण किया गया.

योजना का उद्देश्य और सामग्री

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के मछुआरों और मत्स्य विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आधुनिक और सुरक्षित तरीके से मत्स्य शिकार व विपणन का कार्य कर सकें. योजना के तहत मछुआरों को फेंका जाल, गिल नेट, हांडी, तराजू और इंसुलेटेड आइस बॉक्स जैसी आवश्यक सामग्री का एक संपूर्ण पैकेज उपलब्ध कराया गया है. इन किटों पर सरकार द्वारा शत-प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है.

मत्स्य उत्पादों की सुरक्षित मार्केटिंग

अधिकारियों ने कहा कि इस योजना से मत्स्य उत्पादों को जल स्रोतों से बाजार तक सुरक्षित और हाइजीनिक तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी. इससे मछली विक्रेता स्वच्छ तरीके से मछली की बिक्री कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और उन्हें रोजगार का अतिरिक्त साधन भी मिलेगा. साथ ही उपभोक्ताओं को ताजी, सुरक्षित और उचित मूल्य पर मछली उपलब्ध हो सकेगी.

योजना से होने वाले लाभ

बताया गया कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क किनारे, चौक-चौराहों तथा हाट-बाजारों में मत्स्य विपणन करने वाले मछुआरों व मत्स्य विक्रेताओं को चिन्हित कर योजना का लाभ दिया जाएगा. इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

Also Read : Saran News : शिक्षा, बेरोजगारी और महंगाई पर भाकपा का मंथन, चुनावी रणनीति तय

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन