सीवान नगर निकायों के लंबित कार्य जल्द होंगे पूरे, रेलवे की जमीन से बढ़ेगा राजस्व

Updated:
विज्ञापन

Civic Body Development: जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी नगर निकायों के विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की. प्रशासनिक भवन, स्वच्छता, जलापूर्ति और राजस्व संग्रहण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Civic Body Development: जिले के नगर निकायों में विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयी. इसमें सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों ने भाग लिया. प्रशासनिक भवन, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट और राजस्व संग्रहण समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने और नगर निकायों की व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया.

कई नगर निकायों में प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य जारी

प्रशासनिक भवनों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नगर परिषद सीवान के नये प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. नगर पंचायत गोपालपुर के पंचायत सरकार भवन का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है.

नगर पंचायत बड़हरिया के पुराने भवन को ध्वस्त कर नये प्रशासनिक भवन के निर्माण की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बसंतपुर के प्रशासनिक भवन के लिए राशि आवंटन को लेकर विभाग को पत्र भेजा गया है.

आंदर और हसनपुरा नगर पंचायत में तकनीकी निविदा खोली जा चुकी है. वहीं गुठनी में प्रशासनिक भवन के लिए भूमि चिन्हित की गयी है, लेकिन अभी अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं हुआ है. महाराजगंज और मैरवा में प्रशासनिक भवन का निर्माण पूरा हो चुका है.

घर-घर कचरा संग्रहण और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण पर जोर

स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी नगर निकायों में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया.

स्रोत स्तर पर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. खुले कचरा वाहनों को बंद और ढके हुए वाहनों में बदलने का निर्देश दिया गया.

पार्क, मंडी के आसपास और सड़क किनारे खाद गड्ढों का निर्माण कराने को कहा गया, ताकि जैविक कचरे का वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारण किया जा सके.

जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश

जलापूर्ति की समीक्षा के दौरान नगर परिषद सीवान में प्रस्तावित ऊंची पानी की टंकी के निर्माण के लिए भूमि संबंधी कार्रवाई शीघ्र पूरी कराने का निर्देश दिया गया.

खराब और बंद जलापूर्ति योजनाओं की आवश्यक मरम्मती कर जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने को कहा गया. संबंधित अभियंताओं को सभी नगर निकायों का प्रत्येक 15 दिन में एक बार भ्रमण करने का निर्देश दिया गया.

वज्रपात और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से विद्युत उपकरणों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक विद्युत सुरक्षा उपकरण लगाने को भी कहा गया.

जेपी चौक की बंद सजावटी लाइट जल्द होगी चालू

स्ट्रीट लाइट की समीक्षा के दौरान जेपी चौक की बंद सजावटी सड़क बत्ती का मामला सामने आया. बताया गया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लाइट बंद है.

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को ट्रांसफार्मर की मरम्मती अथवा प्रतिस्थापन की कार्रवाई जल्द पूरी कर सजावटी सड़क बत्ती को चालू कराने का निर्देश दिया. साथ ही सभी नगर निकायों में खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मती कराने को कहा गया.

रेलवे की जमीन से बढ़ेगा नगर निकायों का राजस्व

राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए नगर निकायों के क्षेत्र में स्थित रेलवे की भूमि का नियमानुसार कर आकलन करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद रेलवे को कर भुगतान के लिए नोटिस जारी किया जायेगा. इससे नगर निकायों के राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है.

न्यायालयी मामलों का अध्ययन करने का निर्देश

बैठक के अंत में विभाग से संबंधित न्यायालयी मामलों की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को न्यायालय में लंबित मामलों का अध्ययन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके बाद बैठक की कार्यवाही समाप्त की गयी.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


विज्ञापन
Vivek Kumar

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन