बिहार का गौरव बढ़ाने दिल्ली पहुंचीं बिलासपुर की बेटियां, सुब्रतो कप में दिखायेंगी दम

Updated:
विज्ञापन

मैरवा के चयनित टीम

मैरवा की उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिलासपुर की छात्राओं की टीम 65वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय बालिका अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली पहुंच गई है. लगातार दूसरे साल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग ले रही टीम से पदक जीतने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Subroto Cup: 65वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय बालिका अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैरवा के बिलासपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय की छात्राओं की टीम दिल्ली पहुंच गयी है. प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 27 अगस्त तक किया जा रहा है. बिहार की टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 अगस्त को एनसीए की टीम के खिलाफ मुकाबले से करेगी.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

बिलासपुर की टीम ने राज्य स्तरीय अंतर-जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुब्रतो कप में अपनी जगह पक्की की थी. जुलाई के अंतिम सप्ताह में समस्तीपुर में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने पश्चिमी चंपारण की टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिलासपुर की टीम को सुब्रतो कप में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है.

लगातार दूसरे साल सुब्रतो कप में बिहार का प्रतिनिधित्व

रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के प्रशिक्षक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया कि बिलासपुर की टीम लगातार दूसरे वर्ष सुब्रतो कप में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है. पिछले वर्ष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था.

उन्होंने बताया कि इस वर्ष टीम ने बेहतर तैयारी की है और खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है. टीम के साथ प्रशिक्षक रंजीत लकड़ा और प्रबंधक मधुमिता पाइक भी दिल्ली गये हैं.

बेटियों के प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में उत्साह

सुब्रतो कप में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली बिलासपुर की बेटियों के दिल्ली पहुंचने से मैरवा और आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेगी.

चयनित टीम को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्र शंकरण, जिला खेल पदाधिकारी उपेन्द्र यादव, जिला आइएमए के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिन्हा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. आरएन ओझा, राजीव लोचन मिश्रा, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. रीता सिन्हा, डॉ. राम एकबाल प्रसाद गुप्ता, विकास कुमार दीक्षित तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य राजकुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन