सीवान इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की बड़ी पहल, रक्तदान कर बचाई कई जानें

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते छात्र

Blood Donation Camp: सीवान इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 40 छात्रों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. इस पहल के माध्यम से 40 यूनिट रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया.

विज्ञापन

Blood Donation Camp: गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, सीवान में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कॉलेज के 40 छात्रों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. शिविर का आयोजन कॉलेज परिसर स्थित पुराने सूता फैक्ट्री परिसर में किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रों को रक्तदान के महत्व की दी जानकारी

रक्तदान शिविर के दौरान सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनूप कुमार दुबे ने छात्रों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रक्तदान महज एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान है.

उन्होंने छात्रों की भ्रांतियों को दूर करते हुए स्वस्थ व्यक्तियों द्वारा नियमित अंतराल पर रक्तदान किए जाने के फायदों के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने युवाओं से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

एक यूनिट रक्त किसी के लिए बन सकती है जीवन की उम्मीद

डॉ. अनूप कुमार दुबे ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है. रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए स्वस्थ युवाओं को आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि युवाओं में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ने से अस्पतालों के ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बेहतर होगी और जरूरत के समय मरीजों को आसानी से रक्त मिल सकेगा.

लक्ष्य से अधिक हुआ रक्त संग्रह

शिविर में करीब 30 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन छात्रों के उत्साह के कारण लक्ष्य से अधिक 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करने वाले छात्रों ने दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया.

कॉलेज प्रशासन की ओर से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया और रक्तदान करने वाले सभी छात्रों के प्रति आभार जताया गया. शिविर के माध्यम से छात्रों ने स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
अमरनाथ शर्मा

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन