सीवान के धमई नदी में तैरता मिला अधेड़ का शव, देखने वालों की उमड़ी भीड़; हत्या या हादसा... जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

नदी किनारे शव निकलवाते थानाध्यक्ष व जुटी भीड़

Dhamai River Body: धमई नदी के किनारे गुरुवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पेट के बल पानी में तैर रहे शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह हत्या है या कोई हादसा.

विज्ञापन

Dhamai River Body: एनएच 227 ए स्थित कोड़र पुल के समीप स्थानीय थाना क्षेत्र के करहीं खुर्द घाट के किनारे धमई नदी में गुरुवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव उपलता देख सनसनी फैल गयी. नदी में शव उपलने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों के साथ राहगीरों की भीड़ जुट गयी. नदी में उपलते शव को देख लोगों में कई तरह की चर्चा होने लगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेट के बल पानी में उपल रहा था शव

नदी के पानी में शव पेट के बल उपल रहा था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. शव मिलने की सूचना पर बसंतपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राम दलबल के साथ धमई नदी किनारे पहुंचे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकलवाया.

शव को बाहर निकालने के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़

धमई नदी में शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गये. शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना को लेकर मौके पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.

हालांकि, शव की पहचान नहीं होने के कारण घटना से जुड़ी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है.

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में लगी है. आसपास के क्षेत्रों में भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अधेड़ व्यक्ति नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.

शव की शिनाख्त होने के बाद ही मृतक की पहचान और मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
अमित सिंह

लेखक के बारे में

By अमित सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन