सीवान में भाई के अंतिम संस्कार में टाटा से घर पहुंचे युवक की सर्पदंश से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में भीड़

Snakebite Death: जसौली पकौली गांव में एक दुखद घटना सामने आई है जहां भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक जितेंद्र राय की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई. परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य चले जाने से आर्थिक संकट भी गहरा गया है.

विज्ञापन

Snakebite Death: पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली पकौली गांव में जहरीले सांप के डसने से युवक जितेंद्र राय की मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि जितेंद्र राय टाटा में रहकर मजदूरी करते थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीमारी से भाई की मौत की सूचना पर घर पहुंचे थे जितेंद्र

परिजनों के अनुसार, बृज बिहारी राय की बीमारी के कारण मौत हो गयी थी. इसकी सूचना मिलने के बाद टाटा में रह रहे उनके भाई जितेंद्र राय बुधवार को अपने घर पहुंचे थे. घर पहुंचने के बाद वह अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

इसके बाद घर के किसी काम से वह अंदर गये थे. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनकी अंगुली में डस लिया. सांप के डसने की जानकारी जितेंद्र राय ने तत्काल घर के सदस्यों को दी.

सीवान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में जितेंद्र राय को सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया. हालांकि, उनकी हालत बेहद नाजुक थी.

इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने दम तोड़ दिया.

परिवार में मची चीख-पुकार

जितेंद्र राय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. उनकी पत्नी दहाड़ मारकर रो रही थीं, जबकि उनकी दो पुत्रियों का भी रो-रोकर बुरा हाल था.

एक ही परिवार में बीमारी से एक सदस्य की मौत के बाद सांप के डसने से दूसरे सदस्य की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है.

परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे जितेंद्र

बताया जाता है कि जितेंद्र राय टाटा में रहकर मजदूरी करते थे. मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है.

सांप काटने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील

इधर, आए दिन जहरीले सांप के डसने से होने वाली मौतों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सांप के डसने के बाद समय गंवाये बिना तत्काल अस्पताल पहुंचें.

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से झाड़-फूंक या अन्य उपायों के चक्कर में न पड़ने की अपील की है. समय पर अस्पताल पहुंचने से मरीज की जान बचने की संभावना बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
अरविंद कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन