इलाज के दौरान दुकानदार की मौत
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 23 Apr 2025 10:12 PM
थाना क्षेत्र के भामोपाली पुल के समीप मिठाई दुकान में पिछले गुरुवार को गैस सिलिंडर फटने से झुलसे दुकानदार की मौत मंगलवार की रात 12 बजे के बाद इलाज के दौरान हो गयी.
बड़हरिया. थाना क्षेत्र के भामोपाली पुल के समीप मिठाई दुकान में पिछले गुरुवार को गैस सिलिंडर फटने से झुलसे दुकानदार की मौत मंगलवार की रात 12 बजे के बाद इलाज के दौरान हो गयी. बड़हरिया प्रखंड व जामो थाना क्षेत्र के विशुनपुरा के 38 वर्षीय राम अयोध्या साह उर्फ भूटेली साह गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिठाई बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से बुरी तरह झुलस गये थे.जिन्हें स्थानीय समाजसेवियों की मदद से उनके परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान में भर्ती कराया था. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया था. . पीएमसीएच, में 22 अप्रैल की रात में 12 बजे के बाद उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को एक पुत्र आयुष कुमार (22माह), दो पुत्रियां अंजली कुमारी (18) व ज्योति कुमारी (14) हैं जिनका पालन-पोषण मृतक की विधवा मां लीलावती कुंवर करती हैं. मैरवा में दो जगहों से बाइक और 56 हजार नकद की चोरी मैरवा. मंगलवार की रात चोरों ने नगर के श्रीनगर मुहल्ले में एक किराये के मकान में रह रहे कन्या हाइस्कूल के प्रिंसिपल डॉ मुरलीधर पांडेय की बाइक चोरों ने चोरी कर ली. उसी रात मझौली में किराये के मकान में अयोध्या के रहने वाले शिव पूजन गुप्ता के कमरे में घुस कर चोरों ने 56 हजार नगर रुपये की चोरी कर फरार हो गये. दोनो पीड़ितों ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










