सरयू नदी में डूबा चरवाहा, खोज जारी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 24 May 2025 9:50 PM

विज्ञापन

दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव के समीप शनिवार की शाम सरयू नदी में पशुओं को लेकर वापस लौटने के दौरान दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर बुजुर्ग गांव निवासी राजित चौधरी (60) बर्ष डूब गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि.गुठनी. दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव के समीप शनिवार की शाम सरयू नदी में पशुओं को लेकर वापस लौटने के दौरान दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर बुजुर्ग गांव निवासी राजित चौधरी (60) बर्ष डूब गये. परिजनों ने बताया कि रोज की तरह वह पशुओं को दियारा से लेकर डुमरहर गांव के समीप घाट से निकल रहा था. लेकिन जब वह गहरे पानी में पहुंचे तो डूबने लगा. जहां उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घाट के समीप कृषि कार्य कर रहे लोग मौके पर पहुंचे. और उसे बचाने का प्रयास किया. सरयू नदी में उसे ढूंढने के लिए आसपास के ग्रामीण और परिजनों ने काफी कोशिश की. लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल पाया. परिजनों ने इसकी सूचना रिश्तेदारों, ग्रामीणों, सोशल मीडिया, आसपास के लोग, और स्थानीय प्रशासन को भी दिया. परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल परिजनों के करुण विलाप से जहां पूरा माहौल गमगीन हो गया. वहीं मृतक की पत्नी सोना देवी और तीन बेटे नागेन्द्र यादव, लाल बाबू यादव व लाल साहब यादव उसे याद करके बार-बार रो रहे थे. जिन्हें संभालने के लिए आसपास के लोग लगे हुए थे. मौके पर पहुंचे राजेश कुशवाहा, भूलन चौधरी, विनोद गुप्ता, राजेश यादव, चंदन यादव, हीरो अंसारी, बबलू श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोगों ने परिवार का ढांढस बढ़ाया. क्या कहते है सीओ सीओ विद्या भूषण भारती ने बताया कि गोताखोरों को लगाया गया है और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया है. स्थानीय प्रशासन द्वारा बचाव अभियान शुरू कर दिया गया हैं. हम पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन