शहर की सड़कें व नालियां होंगी दुरूस्त, खर्च होंगे 16.37 करोड़

Updated at : 09 Mar 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
शहर की सड़कें व नालियां होंगी दुरूस्त, खर्च होंगे 16.37 करोड़

शहरी क्षेत्र के सड़कों व नालियों का निर्माण सहित नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिहाज से जिले में 11 कार्ययोजनाओं को स्वीकृति मिली है.इनके निर्माण पर 16 करोड़ 37 लाख 84 हजार 750 रूपये खर्च होंगे.मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत ये कार्य कराये जायेंगे.जिसकी प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता,सीवान.शहरी क्षेत्र के सड़कों व नालियों का निर्माण सहित नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिहाज से जिले में 11 कार्ययोजनाओं को स्वीकृति मिली है.इनके निर्माण पर 16 करोड़ 37 लाख 84 हजार 750 रूपये खर्च होंगे.मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत ये कार्य कराये जायेंगे.जिसकी प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. नगर परिषद सीवान क्षेत्र में 7.18 करोड़ से अधिक होंगे खर्च मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लगाये जायेंगे.जिस पर 1 करोड़ 52 लाख 95 हजार 240 रूपये खर्च किये जायेंगे.इसके अलावा दारोगा राय कॉलेज से श्रीनगर तक सड़क के उत्तर तरफ नाला निर्माण पर 1 करोड़ 24 लाख 91 हजार 510 रुपये खर्च करने की योजना है. नसार में डीह बाबा के स्थान से नंदलाल प्रसाद के घर तक सड़क व नाला निर्माण किये जायेंगे.रेलवे लाइन उत्तर चाप ढाला से मजहरूल हक कालोनी तक नाला निर्माण व चकिया में पेट्रोल पंप से पश्चिम अमानत नगर से नई बस्ती महादेवा तक सड़क व नाला के निर्माण होंगे. बड़हरिया में नाला व सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.43 करोड़ नगर पंचायत बड़हरिया में भी दो सड़क व नाला के निर्माण को स्वीकृति मिली है. जिस पर 2 करोड़ 43 लाख 75 हजार 460 रुपये व्यय होंगे.जिसमें वार्ड संक्या आठ में थाना चौक से लेकर वार्ड छह की पुरानी बाजार मस्जिद के तीन मुहानी तक आरसीसी नाला का निर्माण कराया जायेगा. इसके अलावा वार्ड नौ में थाना चौक से आगे तक आरसीसी नाला निर्माण कराने की स्वीकृति मिली है. आंदर,महाराजगंज,गोपालपुर व हसनपुरा में भी होगा निर्माण मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से अन्य कई नगर पंचायतों में सड़क व नालियों के निर्माण कराये जायेंगे. जिसमें आंदर में चिरैया मोड़ से लेकर खाड़ तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य पर 1 करोड़ 70 लाख 54 हजार 390 रुपये व हसनपुरा में वार्ड 5 व 16 में एसएच 89 से लेकर सरैया पुल के आगे तक पीसीसी सड़क निर्माण 2 करोड़ 8 लाख 59 हजार 300 रुपये खर्च होंगे.उधर महराजगंज में वार्ड नंबर 1 में तरवारा मोड़ तीन मुहानी से रामेश्वरधाम पोईन तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य 1 करोड़ 77 लाख 18 हजार व गोपालपुर में ईदगाह मोड़ से दलित बस्ती तक आरसीसी नाला निर्माण व पीसीसी सड़क निर्माण पर 1 करोड़ 19 लाख 55 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे. इस संबंध में नगर परिषद सीवान के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभुति श्रीवास्तव ने कहा कि नगर क्षेत्र में भी पांच परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है.जिसमें स्ट्रीट लाइट व सड़क नाला निर्माण शामिल है.जिसका कार्य जल्द ही शुरू हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन