ePaper

आज से हड़ताल पर जायेंगे राजस्व कर्मी

Updated at : 10 Feb 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
आज से हड़ताल पर जायेंगे राजस्व कर्मी

जिले के राजस्व कर्मचारी 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. इस हड़ताल के कारण महाअभियान, दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, इ-मापी समेत अन्य राजस्व से जुड़े कार्य प्रभावित होने की संभावना है.

विज्ञापन

सीवान. जिले के राजस्व कर्मचारी 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. इस हड़ताल के कारण महाअभियान, दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, इ-मापी समेत अन्य राजस्व से जुड़े कार्य प्रभावित होने की संभावना है. इसको देखते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गये हैं. हड़ताल में शामिल राजस्व कर्मचारियों का प्रभार पंचायत सचिव एवं अंचल अमीन को सौंपा जाएगा, ताकि आम लोगों के जरूरी काम पूरी तरह ठप न हों. साथ ही राजस्व कार्यों के संचालन के लिए संबंधित कर्मियों के डोंगल के स्थान पर पंचायत सचिव या अंचल अमीन का डोंगल सक्रिय करने की कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि हड़ताल में शामिल कर्मचारी विभाग द्वारा दिए गए लैपटॉप जमा कराएं और राजस्व अभिलेखों की चाबी कार्यालय को सौंपें. सभी अंचल अधिकारियों को कहा गया है कि जो कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हैं, उन्हें छोड़कर बाकी से राजस्व संबंधी कागजात प्राप्त कर लें और पंचायत सचिव व अंचल अमीन के माध्यम से अपने निगरानी में राजस्व कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन