आग से रेस्टोरेंट जला, 90 लाख का नुकसान

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :24 Apr 2026 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
आग से रेस्टोरेंट जला, 90 लाख का नुकसान

नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ पी. देवी मोड़ के समीप स्थित बंबू रेस्टोरेंट में शुक्रवार की अहले सुबह षण आग लग गयी. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ पी. देवी मोड़ के समीप स्थित बंबू रेस्टोरेंट में शुक्रवार की अहले सुबह षण आग लग गयी. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया. धूंआ व आग की लपटें लगभग तीन घंटे तक उठती रही.पूरा रेस्टोरेंट बांस से आकर्षक तरीके से बनाया गया था. स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि आग के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामला जांच के दायरे में है. इस घटना में तकरीबन 90 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. रेस्टोरेंट के मालिक अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 5:15 बजे सूचना मिली कि उनके रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है. सूचना मिलते ही उन्होंने अग्निशमन को सूचना दी, लेकिन उनके अनुसार दमकल की टीम विलंब से पहुंची. तबतक आग ने विकराल रूप ले लिया था और पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो चुका था.इस घटना में तकरीबन 90 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रेस्टोरेंट को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. आग लगते ही आसपास के लोग घर छोड़ बाहर निकले बताया जाता हैं कि जैसे ही आग लगने की सूचना आसपास के लोगो को लगी कि सभी अपना घर छोड़ बाहर निकल गए.लोगो को यह डर सताने लगा कि कही आग अन्य अपने मकानों को भी चपेट में ना ले ले. रेस्टोरेंट के पास नही था अग्निशमन का एनओसी मामले में अनुमंडल अग्निश्मालय पदाधिकारी सदर सीवान प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा रेस्टोरेंट का निर्माण बांस से होने के कारण एनओसी नही दिया गया था.हालांकि संचालक का कहना हैं कि उन्होंने अग्निशमन सिलिंडर लगा रखा था. वही आग के संबंध में अबतक क्षति का आकलन नही हो पाया हैं. शहर के कई होटलों में नही हैं अग्निशमन व्यवस्था बताया जाता है कि शहर के कई होटलों में अग्निशमन की व्यवस्था नही हैं. होटल संचालक अग्निशमन के नाम पर केवल एक सिलिंडर लगा कर कोरम पूरा कर लेते हैं और अग्निशमन से एनओसी नही लेते हैं.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन