बाइक सवार को पिकअप ने कुचला,मौत

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :24 Apr 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार को पिकअप ने कुचला,मौत

मैरवा मुख्य मार्ग पर चिताखाल गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के उकरेड़ी गांव निवासी पीयूष यादव (28) वर्ष के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक इसी गांव का पवन राजभर है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,गुठनी. मैरवा मुख्य मार्ग पर चिताखाल गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के उकरेड़ी गांव निवासी पीयूष यादव (28) वर्ष के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक इसी गांव का पवन राजभर है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मेंहदार स्थित बाबा महेन्द्र नाथ की पूजा अर्चना करने के बाद वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच चीताखाल गांव के समीप अंनियंत्रित पिकअप ने उन्हें सामने से जोरदार ठोकर मार दिया. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों का कहना था कि बाइक और पिकअप की आवाज सुनकर सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना थानाध्यक्ष सुनील कुमार को दिया. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों घायलों को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप के बाद पीयूष यादव को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए. थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों युवकों को पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिकअप चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. विदेश से छुट्टी लेकर वापस घर आया था युवक मृतक पीयूष यादव विदेश में रहकर का काम करता था. वह कुछ दिन पहले ही विदेश से वापस घर आया था. उसके परिवार में चार भाई और उसकी मां शामिल है. सूचना मिलने के बाद उसका छोटा भाई अभिषेक यादव और बड़ा भाई जितेंद्र यादव बेसुध पड़े थे. वहीं मां उसे बार-बार याद करके बेहोश हो जा रही थी.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन