सीवान में फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा, घर से 1.4 किलो गांजा, 1.92 लाख नकद और मशीनें बरामद

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस व बरामद समाग्री
आंदर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना की जांच के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक घर से भारी मात्रा में गांजा, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक मशीनें बरामद हुई हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आंदर थाना क्षेत्र के खेदाय गांव में फायरिंग की घटना की जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 1.4 किलोग्राम गांजा, 1 लाख 92 हजार 910 रुपये नकद और दो इलेक्ट्रॉनिक मशीनें बरामद की हैं. इस मामले में पुलिस ने गांव निवासी कन्हैया साह को गिरफ्तार कर लिया है.
16 जुलाई की फायरिंग के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को सूचना मिली थी कि खेदाय गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग हुई है. इस घटना में मुकेश श्रीवास्तव गोली लगने से घायल हो गए थे. उन्हें पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
ग्रामीणों की सूचना पर हुई छापेमारी
फायरिंग मामले की जांच के लिए जब आंदर थाना पुलिस गांव पहुंची, तब ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में नशीले पदार्थ रखे होने की सूचना दी. सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की.
घर से गांजा, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक मशीनें बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1.4 किलोग्राम गांजा, 1 लाख 92 हजार 910 रुपये नकद, पैसा गिनने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन और गांजा तौलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की. बरामदगी के बाद पुलिस ने कन्हैया साह को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आंदर थाना में पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










