सीवान के रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, दो युवक और दो युवतियां हिरासत में, मेडिकल जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

इसी बिल्डिंग में हुई थी छापेमारी

सीवान के एक रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी कर दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया है. संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद की गई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Youth Couple Detained: नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद शहर के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में भी चर्चा तेज हो गयी है. हिरासत में लिये गये सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है.

पुलिस के अनुसार, कृष्णा सिनेमा के समीप स्थित सिटी फैमिली रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिली थी. सूचना के बाद नगर थाना पुलिस की टीम मंगलवार की सुबह रेस्टोरेंट पहुंची और वहां मौजूद लोगों एवं गतिविधियों की जांच की. इसी दौरान दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया.

युवतियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया

हिरासत में ली गयी दोनों युवतियों को पुलिस मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर गयी. पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच की रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

रेस्टोरेंट की आड़ में कमरा उपलब्ध कराने की भी जांच

पुलिस की जांच में यह बात सामने आने की चर्चा है कि रेस्टोरेंट के नाम पर ग्राहकों को कमरा भी उपलब्ध कराया जाता था. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की थी. हालांकि, कमरे का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता था और वहां किसी तरह की गैरकानूनी गतिविधि संचालित होती थी या नहीं, इसकी पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी. यदि जांच में किसी तरह का कानून उल्लंघन या अनियमितता सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

बगल के रेस्टोरेंट पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

नगर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट की आड़ में कमरा उपलब्ध कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पहले भी हो चुकी है. इससे पूर्व सिटी फैमिली रेस्टोरेंट के बगल स्थित एक अन्य रेस्टोरेंट को पुलिस-प्रशासन की ओर से सील किया जा चुका है. अब सिटी फैमिली रेस्टोरेंट में हुई छापेमारी के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गयी है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस फिलहाल हिरासत में लिये गये युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है. रेस्टोरेंट में संचालित गतिविधियों, कमरे की व्यवस्था और पुलिस को मिली शिकायतों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बोले इंस्पेक्टर

“शिकायत मिलने पर रेस्टोरेंट में छापेमारी की गयी थी, जहां कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.”

अविनाश कुमार, नगर इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन