PM Modi Bihar Visit: सिवान की जनसभा में आज दहाड़ेंगे पीएम मोदी, जसौली में उतरेगा हेलीकॉप्टर, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit (सांकेतिक फोटो)

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आने वाले हैं. 20 जून यानी कि आज ही उनकी सिवान में बेहद खास जनसभा होने वाली है. इस दौरान वे बिहार के लोगों को कई सौगातें देंगे और इसके साथ ही बड़ी जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आने वाले है. सिवान जिले में पीएम मोदी की भव्य जनसभा होने वाली है. जिसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है. इसके साथ ही बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से भी तैयारियों पर नजर रखी जा रही है. सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इस बीच सिवान में पीएम मोदी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी सामने आई है. दरअसल, मिनट टू मिनट क्या कुछ कार्यक्रम होगा, इससे जुड़ा अपडेट आ गया है. बता दें कि, सिवान में होने वाली जनसभा में आस-पास के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है.

ऐसा होगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

11 बजकर 15 मिनट पर कुशीनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पीएम मोदी प्रस्थान करेंगे और 11 बजकर 50 मिनट पर जसौली हेलीपैड पर उनका आगमन होगा. जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी करीब 12 बजे तक पहुंच जायेंगे. इसके बाद 12 बजे से जसौली में कार्यक्रम की शुरूआत हो जाएगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की जनता को करोड़ों की सौगात देंगे. कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. इसके साथ ही बड़ी जनसभा पीएम मोदी संबोधित भी करेंगे. इस दौरान वे जनसमर्थन जुटाने के साथ विपक्ष को बड़ा संदेश भी देंगे. बता दें कि, 1 बजकर 15 मिनट तक पीएम मोदी का कार्यक्रम चलेगा. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जसौली से 1 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान कर जायेंगे. इस तरह से तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है.

सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

इसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बता दें कि, सभा स्थल एनएच-531 के पचरुखी बाईपास के पास छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर स्थित है. जानकारी के मुताबिक, यहां पांच बड़े जर्मन तकनीक से पंडाल बनाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि हर एक में करीब 60,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, पंडाल वॉटर प्रूफ होंगे. जिसके कारण कार्यक्रम के दौरान बारिश होती भी है तो, किसी तरह की बाधा नहीं आयेगी. इधर, टेंट लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, वहीं पेयजल के लिए बोरिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. साथ ही बायो-टॉयलेट भी लगाए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो. इस तरह से तैयारियों पर खास नजर प्रशासन की ओर से रखी जा रही है.

Also Read: Bihar News: सीएम नीतीश ने बिहार पुलिस को दी बड़ी सौगात, बढ़ जाएगी अपराधियों की परेशानी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन