ePaper

पैक्स नहीं दिखा रही धान खरीद में रुचि, बीसीओ से शोकॉज

Updated at : 13 Dec 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स नहीं दिखा रही धान खरीद में रुचि, बीसीओ से शोकॉज

सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान धान खरीद, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, ऋण वसूली और केसीसी का समीक्षा संयुक्त निबंधक सैयद मसरूक आलम ने किया. उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि 49 पैक्स चयन होने के बाद भी धान खरीद में रुचि नहीं दिखा रहीं है. जिस पर उन्होंने खेद प्रकट करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार को निर्देश दिया कि सभी पैक्स में शतप्रतिशत खरीदारी शुरू करायी जाये.

विज्ञापन

संवाददता, सीवान. सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान धान खरीद, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, ऋण वसूली और केसीसी का समीक्षा संयुक्त निबंधक सैयद मसरूक आलम ने किया. उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि 49 पैक्स चयन होने के बाद भी धान खरीद में रुचि नहीं दिखा रहीं है. जिस पर उन्होंने खेद प्रकट करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार को निर्देश दिया कि सभी पैक्स में शतप्रतिशत खरीदारी शुरू करायी जाये. खरीदारी में रुचि नहीं दिखाने वाले और आनाकानी करने वाले पैक्स को सुपरसीड करने, दंडनात्मक कार्रवाई करने और अन्य विभागीय कारवाई करने के लिए प्रास्तव जल्द से जल्द उपलब्ध कराये. साथ ही संबंधित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव संयुक्त निबंधक ने मांगा है, जानकारी दी गई की धान खरीद के लिए अब तक 237 समितियां का चयन किया गया है. चयनित समितियां में से 188 समिति अभी धान की खरीद कर रही है. शेष 49 समिति धान क्रय में रुचि नहीं दिख रही हैं.जिसके कारण किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है. इस पर संयुक्त निबंधक ने कहां कि सभी किसानों से हर हाल में शत प्रतिशत धान की खरीद होनी चाहिए. अभी तक 964 किसानों से 7 हजार 68 एमटी धान की खरीदी हुई है और 74% किसानों के बीच 10 करोड़ 70 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है. समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया है कि धान खरीद में हसनपुरा, घुनाथपुर और पचरुखी प्रखंड रुचि नहीं दिख रहे हैं. जहां की स्थिति खरीद के मामले में सबसे खराब है. वहीं एडवाइस जनरेट करने में बड़हरिया, महाराजगंज, दारौंदा प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रुचि नहीं दिख रहे हैं. जिसके कारण किसानों का राशि भुगतान में विलंब हो रहा है. धान बेचने के बाद राशि के लिए किसान पैक्स और बैंक का चक्कर लगा रहे हैं. पैक्स कंप्यूटराइजेशन का समीक्षा करते हुए संयुक्त निबंधक ने पाया कि अभी तक 111 पैक्स का चयन डीएलएमआईसी से नहीं हुआ है. इस संबंध में संयुक्त निबंधक के द्वारा कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक से जानकारी ली गयी तो जानकारी मिली कि वर्ष 2023- 24 का अंकेक्षण प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. बताया कि 287 पैक्स में से 176 पैक्स का चयन करा लिया गया है.इस पर संयुक्त निबंधक ने अंकेक्षण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी 111 पैक्स का वित्तीय वर्ष 2023-24 का अंकेक्षण कराते हुए एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक को उपलब्ध करायें ताकि ससमय सूची डीएलएमआइसी के बैठक में रखा जा सकें. इसके बाद चयन होने पर रिपोर्ट राज्य को भेजा जायेगा. कोऑपरेटिव बैंक के ऋण वसूली सहित अन्य समीक्षा हुई. प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने जानकारी दिया कि बैंक का 8 करोड़ 96 लाख 58 हजार रुपया एनपीए हो गया है. इसके विरुद्ध अभी तक 2 करोड़ 63 लाख 59 हजार की वसूली की गई है. संयुक्त निबंधक ने ऋण राशि वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहां की सभी बकायेदारों से तगदा किया जाए. अगर राशि देने में कोई आनाकानी करता है तो कार्रवाई भी करें. यह भी जानकारी दिया गया कि छह नया केसीसी ऋण का वितरण किया गया है और 393 केसीसी का रिनुअल भी हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन