15 अगस्त की तैयारियों का दरौंदा के अधिकारियों ने लिया जायजा, आयोजन स्थलों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

दरौंदा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंपी कुमारी, अंचलाधिकारी वेदप्रकाश नारायण एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन ने विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन स्थलों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने साफ-सफाई, स्थल की व्यवस्था, कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को व्यवस्थित, गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी. आयोजन स्थलों पर किसी प्रकार की कमी न रहे, इसे लेकर संबंधित विभागों को विशेष रूप से सजग रहने को कहा गया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर आपसी समन्वय बनाए रखने और कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संपन्न कराने पर भी जोर दिया.


विज्ञापन
रवींद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन