ब्लड बैंक की नयी जगह खारिज

Updated at : 06 Feb 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
ब्लड बैंक की नयी जगह खारिज

बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ. एन.के. गुप्ता ने शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और मॉडल अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए प्रस्तावित नयी जगह का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नयी प्रस्तावित जगह ब्लड बैंक संचालन के लिए किसी भी सूरत में पर्याप्त नहीं है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ. एन.के. गुप्ता ने शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और मॉडल अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए प्रस्तावित नयी जगह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नयी प्रस्तावित जगह ब्लड बैंक संचालन के लिए किसी भी सूरत में पर्याप्त नहीं है.डॉ. गुप्ता ने ब्लड बैंक के नोडल ऑफिसर को निर्देश दिया कि 26 दिसंबर 2024 को जिस कक्ष को ब्लड बैंक के लिए चिन्हित किया गया था, उसी कक्ष में पूर्व निर्धारित नक्शे के अनुसार ही कार्य किया जाए.उन्होंने यह भी कहा कि ब्लड बैंक के स्थान पर किसी तरह का बदलाव स्वीकार्य नहीं है और इसके लिए औषधि विभाग को नई प्रस्तावित जगह पर स्थानांतरित किया जाए. नोडल ऑफिसर डॉ. अनूप दुबे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डॉ. गुप्ता ने कहा कि यदि निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो ब्लड बैंक को बंद कर दिया जाएगा, उसे केवल ब्लड स्टोरेज यूनिट में तब्दील कर छपरा एवं गोपालगंज ब्लड बैंक से टैग कर दिया जाएगा और पूरे स्टाफ का स्थानांतरण कर दिया जाएगा.मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. एन.के. गुप्ता ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया. प्रभात खबर से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि सीवान ब्लड बैंक में उनकी मौजूदगी कोई औचक निरीक्षण नहीं, बल्कि एक सामान्य विजिट थी. उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक का लाइसेंस फिलहाल “डिम्ड टू बी ग्रांटेड” की स्थिति में है, यानी लाइसेंस रद्द नहीं हुआ है, बल्कि नवीकरण की प्रक्रिया लंबित है.उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वर्तमान स्थान पर जगह की कमी है, जिस कारण भविष्य की व्यवस्था को लेकर विचार किया जा रहा है. इस पूरे मामले में सिविल सर्जन से चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा. क्या कहते हैं सिविल सर्जन ब्लड बैंक के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था हो गई है.सदर अस्पताल का ब्लड बैंक को बंद नहीं होने दिया जाएगा.बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ. एन.के. गुप्ता से बातचीत कर लिया गया है. डॉ श्रीनिवास प्रसाद, सिविल सर्जन,सीवान

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन