सीवान के गुठनी में कई दिनों से बिजली गुल, देर रात में उपकेंद्र पहुंच गए आक्रोशित ग्रामीण, जानिए फिर क्या हुआ?

Updated:
विज्ञापन

बिजली गुल (सांकेतिक तस्वीर)

Siwan Power Supply : सीवान जिले के मैरीटार गांव में बिजली की लगातार कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार देर रात फूट पड़ा. विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द नियमित आपूर्ति की मांग की.

विज्ञापन

Siwan Power Supply : सीवान जिले के गुठनी प्रखंड के मैरीटार गांव में लगातार बाधित बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार देर रात सड़क पर दिखा. नाराज ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया. प्रदर्शन के बाद विभाग ने देर रात बिजली आपूर्ति बहाल कर दी.

बिजली संकट से परेशान होकर उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीण

गुठनी प्रखंड के मैरीटार गांव में कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीण बुधवार देर रात प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की.

Siwan Power Supply : भीषण गर्मी में बढ़ी लोगों की परेशानी

सीवान के ग्रामीणों का कहना था कि लगातार बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी के बीच पेयजल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है. इसके अलावा घरों के दैनिक कार्य, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है. लगातार बिजली कटौती से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

Siwan News : विभाग पर लापरवाही का आरोप

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मी समय पर कार्रवाई नहीं करते. उनका यह भी कहना था कि कई बार विभागीय अधिकारियों को फोन करने पर भी जवाब नहीं मिलता, जिससे समस्या का समाधान और देर से होता है.

आंदोलन की दी चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई और विभाग का रवैया नहीं बदला, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. प्रदर्शन के दौरान रोहित सिंह, टुनटुन दुबे सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे.

विरोध के बाद बहाल हुई बिजली

ग्रामीणों के विरोध के बाद बिजली विभाग ने तकनीकी समस्या दूर कर देर रात बिजली आपूर्ति बहाल कर दी. इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हो गई.

Also Read : सफाईकर्मियों की हड़ताल पर सख्त हुए डीएम, दो दिन से अधिक हड़ताल होने पर कार्रवाई के निर्देश


विज्ञापन
चंद्र प्रकाश दूबे

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन