एसी का कॉपर पाइप काटने वाला गिरफ्तार

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :24 Apr 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
एसी का कॉपर पाइप काटने वाला गिरफ्तार

नगर थाना की पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ एक युवक को गांधी मैदान से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के गोसाई सरिसवा गांव निवासी श्रीराम गिरी है. जो मॉडल सदर अस्पताल और रिलायंस ज्वेलरी शो रूम में लगे एसी का कॉपर पाइप चोरी किया था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. नगर थाना की पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ एक युवक को गांधी मैदान से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के गोसाई सरिसवा गांव निवासी श्रीराम गिरी है. जो मॉडल सदर अस्पताल और रिलायंस ज्वेलरी शो रूम में लगे एसी का कॉपर पाइप चोरी किया था. बताया जाता हैं कि बीते 30 मार्च को मॉडल सदर अस्पताल के सबसे ऊपरी मंजिल पर लगे तकरीबन तीन लाख की एसी का कॉपर पाइप को काट लिया गया था. वहीं दूसरी तरफ 21 मार्च को रिलायंस ज्वेलरी शो रूम का भी पाईप काट लिया गया था. इधर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले कि अनुसंधान कर रही थी. तब तक पुलिस को सूचना मिली कि कांड सं. 448/26 का अभियुक्त गांधी मैदान में घूम रहा हैं. जिसके बाद छापेमारी कर अभियुक्त को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर ली गई. पूछताछ में गिरफ्तार श्रीराम गिरी ने यह स्वीकारा हैं कि दोनों स्थानों से एसी कॉपर पाइप को हमने ही चोरी की हैं. जिसके बाद उसने बताया कि चोरी की गई कॉपर पाइप को कबाड़ की दुकान में बेचा हूं. इसके बाद उसकी निशान देही पर स्टेशन रोड स्थित कबाड़ की दुकान में छापेमारी की गई तो कबाड़ की दुकान से कॉपर का पाइप बरामद किया गया. वहीं कबाड़ दुकानदार अजय प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करते हुए आगे कार्रवाई की जा रही है. नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि दो स्थानों पर चोरी हुई सामग्री को बरामद कर लिया गया है. वहीं युवक के पास से कारतूस और कट्टा भी बरामद हुआ.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन