महिला की मौत,मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Published at :05 Mar 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की मौत,मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के उजैना गांव में संदिग्ध स्थिति में विजय साह की पत्नी शीतल देवी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के उजैना गांव में संदिग्ध स्थिति में विजय साह की पत्नी शीतल देवी की मौत हो गयी. .घटना के संबंध में मायके वालों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि शीतल और उसके ससुराल वालों के बीच विवाद हुआ था. जिसमें उसका ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे थे. जिसकी सूचना उसने हम लोगों को दिया .जहां हम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी .जहां पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया .तकरीबन रात्रि 11 बजे के बाद पुलिस उजैना से लौट गई. बुधवार की सुबह पता चला कि उसकी हत्या कर उसे पलंग पर रख दिया गया है.इसके बाद हम लोग उजैना पहुंचे और देखा कि शीतल का शव पलंग पर पड़ा हुआ है और उसके गले पर काला धब्बा है .इसके बाद हम लोगों ने सूचना स्थानीय थाना को दिया. जहां पुलिस मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शीतल को था दो पुत्र एक पुत्री मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री भी हैं. एक पुत्र तीन महीने का हैं.परिजनों ने बताया कि मृतक के पति विजय गुजरात मे रहकर मजदूरी करते हैं. जो तीन महीने पहले ही आए हुए थे.रात्रि में उन्होंने शीतल से बात भी की जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. मौत के बाद सभी फरार बताया जाता हैं कि जब मायके वाले शीतल के घर पहुंचे और अपने भांजा से युवराज से इसकी जानकारी ली.तब उसने हत्या करने वालों का नाम बताने लगा.जिसके बाद ससुराल वाले सभी फरार हो गये. मामले में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का राज खुल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन