खजूर का पेड़ गिरने से एक की मौत

थाना क्षेत्र के हुलेसरा में रविवार को एक व्यक्ति की खजूर का पेड़ से गिरने से मौत हो गयी. मृतक शिवजनम राम के 40 वर्षीय पुत्र शैलेश राम उर्फ नमी राम था. वह अपने खेत में स्थित खजूर के पेड़ की सफाई करने के लिए चढ़ा था. तभी पेड़ टूट कर गिर गया. जिससे दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां बाद में उसकी मौत हा गयी.
भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के हुलेसरा में रविवार को एक व्यक्ति की खजूर का पेड़ से गिरने से मौत हो गयी. मृतक शिवजनम राम के 40 वर्षीय पुत्र शैलेश राम उर्फ नमी राम था. वह अपने खेत में स्थित खजूर के पेड़ की सफाई करने के लिए चढ़ा था. तभी पेड़ टूट कर गिर गया. जिससे दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां बाद में उसकी मौत हा गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है जब वह पेड़ से गिरा तब कुछ दूरी पर गांव के लड़के खेल रहे थे. तभी पेड़ गिरने की आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे और शोर मचाने लगे. लड़कों का शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच पेड़ हटाकर उन्हें इलाज के लिए सीवान ले जा रहे थे, तभी उनकी रास्ते में ही मौत हो गई. मौत की सूचना मिलने पर परिवार में मातम फैल गया और परिजनों के रोने बिलखने ने माहौल गमगीन हो गया. मृतक अपने पीछे पत्नी इंदु देवी, मां रुक्मणि देवी, पुत्र विकास कुमार, विक्की कुमार और पुत्री कल्पना कुमारी को छोड़ गया है. घटना की सूचना पर मुखिया राजेश्वर साह, सरपंच परशुराम सिंह, पूर्व मुखिया जयशंकर भगत, हरेराम राय, मधुसूदन प्रसाद, गजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग पहुंच परिवार को सांत्वना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




