सीवान: करसौत पैक्स चुनाव 2026: 19-20 अगस्त को नामांकन, 1 सितंबर को मतदान

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय का फोटो

Bihar Panchayat Election: करसौत पैक्स निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम जारी हो गया है. 19-20 अगस्त को नामांकन पत्र भरे जाएंगे, जबकि 1 सितंबर को सुबह 7 बजे से मतदान होगा. प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Election: दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के करसौत पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सिम्पी कुमारी की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रखंड स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन कर अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. निर्वाचन संबंधी सूचना का प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जा चुका है. इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया अब अगले चरण में प्रवेश कर गयी है. चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों और मतदाताओं में भी सक्रियता बढ़ गयी है.

19 और 20 अगस्त को दाखिल होंगे नामांकन पत्र

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त (बुधवार) और 20 अगस्त (गुरुवार) 2026 को नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे. दोनों दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे.

21 और 22 अगस्त को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा

नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 और 22 अगस्त 2026 को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी. इस दौरान प्राप्त नामांकन पत्रों की निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुसार जांच की जायेगी. संवीक्षा के बाद वैध अभ्यर्थियों की स्थिति स्पष्ट होगी.

25 अगस्त को नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन

नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 25 अगस्त 2026 को अभ्यर्थिता वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव मैदान में शेष उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जायेगी और उन्हें निर्धारित चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे.

1 सितंबर को सुबह 7 बजे से होगा मतदान

करसौत पैक्स निर्वाचन के लिए 1 सितंबर 2026 को मतदान कराया जायेगा. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. वहीं, 3 सितंबर 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने की निर्धारित तिथि रखी गयी है.

चुनाव के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन

निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रखंड स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. नाम निर्देशन कोषांग की नोडल पदाधिकारी निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सिम्पी कुमारी को बनाया गया है. इसके अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ सुमन और प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक अमूल्य नलीन को भी निर्वाचन कार्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है.

कोषांग में प्रधान लिपिक, पंचायत सचिव, कार्यालय सहायक, शिक्षक समेत अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. संबंधित कर्मियों को नामांकन पंजी तैयार करने, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, अभ्यर्थियों एवं प्रस्तावकों के हस्ताक्षर लेने, नामांकन पत्रों की संवीक्षा में सहयोग करने तथा अभ्यर्थिता वापसी से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी

प्रशासन की ओर से करसौत पैक्स निर्वाचन की सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. नामांकन से लेकर संवीक्षा, नाम वापसी, मतदान और मतगणना तक सभी चरणों में निर्वाचन नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है. प्रशासनिक स्तर पर चुनाव से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी की जायेगी, ताकि करसौत पैक्स चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर



विज्ञापन
रवींद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन