सीवान के महाराजगंज में भाजपा युवा मोर्चा का युवा शक्ति संपर्क अभियान, संगठन मजबूती पर जोर

Updated:
विज्ञापन

युवा शक्ति संपर्क अभियान का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन

महाराजगंज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा 'युवा शक्ति संपर्क अभियान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने युवाओं से पार्टी की रीढ़ बनकर आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Yuva Shakti Sampark Abhiyan: महाराजगंज शहर के एक मैरेज हॉल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्वी के तत्वावधान में युवा शक्ति संपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, युवा मोर्चा पूर्वी जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह और जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया.

युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ : जितेंद्र सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की नीतियों को जमीन तक पहुंचाने के लिए युवाओं को पूरी ताकत के साथ जुटना होगा, उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान

जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचायी जा सकती है, इसके लिए कार्यकर्ताओं को लगातार लोगों के संपर्क में रहने की जरूरत है.

संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

कार्यक्रम में संगठन के विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई, नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया.

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष टार्जन सिंह ने किया, मौके पर संजय सिंह राजपूत, अजय कुमार, डॉ मृत्युंजय राज सिकू, प्रदेश नेत्री सुप्रिया कुमारी, हैप्पी यादव, राहुल सिंह, डॉ संतोष कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार विद्यार्थी, मुकेश यादव, वरुण राज सिंह, श्याम बाबू शर्मा, राहुल देव, प्रशांत बंटी, राजीव तिवारी, शिवम सिंह, निलेश सिंह और शक्ति शरण सिंहा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
अफजल अनवर

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन