सीवान में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 25 अगस्त तक डीसीएचबी का क्षेत्र कार्य पूरा करने का निर्देश
बैठक करते डीएम
सीवान में जनगणना 2027 की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, जिसके तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के क्षेत्र कार्य की समीक्षा की गई. अधिकारियों को 25 अगस्त 2026 तक हर हाल में यह काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
District Census Handbook: भारत की जनगणना 2027 के लिए जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) तैयार करने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने की. इस दौरान जिले में डीसीएचबी के लिए चल रहे क्षेत्र कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी.
आपके शहर में
चार्जवार क्षेत्र कार्य की ली जानकारी
बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, चार्ज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अपर समाहर्ता (राजस्व) एवं उप विकास आयुक्त मौजूद रहे. डीएम ने चार्जवार डीसीएचबी क्षेत्र कार्य की प्रगति की जानकारी ली. समीक्षा के दौरान जिन चार्जों में अब तक क्षेत्र कार्य की प्रगति शून्य पायी गयी, वहां कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
विभागों से आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश
डीएम ने संबंधित चार्ज पदाधिकारियों को आवश्यक आंकड़े प्राप्त करने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा. जिन जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं विभागों से आंकड़े उपलब्ध कराये जाने हैं, उन्हें भी अविलंब वांछित आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
25 अगस्त तक हर हाल में पूरा करना है काम
बैठक में डीएम ने सभी चार्ज पदाधिकारियों को डीसीएचबी के क्षेत्र कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि 25 अगस्त 2026 तक हर हाल में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का क्षेत्र कार्य पूरा कर लिया जाए. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने को कहा गया.
जनगणना 2027 के लिए जुटाये जा रहे आंकड़े
प्रशासन के अनुसार, जनगणना 2027 के लिए तैयार की जा रही जिला जनगणना हस्तपुस्तिका में क्षेत्र से संबंधित आवश्यक आंकड़ों का संकलन किया जा रहा है. बैठक में समयबद्ध तरीके से आंकड़ों के संकलन एवं क्षेत्र कार्य को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
