गेहूं नहीं काटने पर युवती को दबंगों ने पीटा

Updated at : 11 Apr 2020 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
गेहूं नहीं काटने पर युवती को दबंगों ने  पीटा

सिसवन : थाना क्षेत्र के सिमसिमिया में शनिवार के दिन गेहूं फसल नहीं काटने को लेकर कुछ दबंगों ने एक 18 वर्षीय युवती को बुरी तरह से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. जिससे गांवों में आक्रोश का माहौल बन गया. आसपास के लोगों ने घायल युवती को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में लाया. बतादें […]

विज्ञापन

सिसवन : थाना क्षेत्र के सिमसिमिया में शनिवार के दिन गेहूं फसल नहीं काटने को लेकर कुछ दबंगों ने एक 18 वर्षीय युवती को बुरी तरह से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. जिससे गांवों में आक्रोश का माहौल बन गया. आसपास के लोगों ने घायल युवती को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में लाया. बतादें कि सिमसिमिया गांव के ही कुछ दबंगों ने सुदामा प्रसाद की पुत्री अनीता कुमारी को खेतों में गेहूं काटने को लेकर बोल रहे थे, लेकिन समय के अभाव में युवती ने गेहूं काटने से मना कर दिया. तब दबंगों ने हसुआ से युवती पर वार कर दिया. जिससे युवती बुरी तरह लहूलुहान होकर जख्मी हो गयी. लोगों ने बीच-बचाव कर युवती की जान बचायी. ग्रामीणों के मुताबिक युवती के माता-पिता इलाज के लिए कोलकाता गये हैं, लॉकडाउन के चलते कोलकाता में ही फंसे हुए हैं. युवती घर पर अपने चाचा-चाची के पास अकेले रह रही है. घायल युवती ने प्राथमिकी दर्ज के लिए सिसवन थाने में गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन