विवाहिता की हत्या में सास- ससुर, पति और ननद आरोपित

थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर गांव में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतका की मां देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी लालमुनि देवी ने आवेदन में 5 लोगों को आरोपित किया है.जिसमें पति सोनू चौहान, सास शांति देवी, ससुर विजय चौहान, ननद रीना चौहान, रेणु चौहान को आरोपित किया है.
प्रतिनिधि,गुठनी. थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर गांव में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतका की मां देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी लालमुनि देवी ने आवेदन में 5 लोगों को आरोपित किया है.जिसमें पति सोनू चौहान, सास शांति देवी, ससुर विजय चौहान, ननद रीना चौहान, रेणु चौहान को आरोपित किया है. मृतका के मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही पैसे, बाइक और अन्य चीजों के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा. जिसकी कई बार शिकायत उसकी बेटी ने परिवार के लोगों से किया. पति जब भी आता था उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. और उसके साथ घर आते ही मारपीट करता था.वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं. और मेरी बेटी को अपनी मां और बहन को उकसा कर आए दिन मारपीट के लिए कहता था. घटना के बाद जहां सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं. वहीं एसडीपीओ गौरी कुमारी और थानाध्यक्ष सुनील कुमार घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच किया. पुलिस घटना के बाद से लगातार छापेमारी कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मृतका के मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




