ePaper

स्वास्थ्यकर्मियों के लिए हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण

Updated at : 20 Sep 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों के लिए हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण

स्वास्थ्यकर्मियों को हेपेटाइटिस-बी संक्रमण से बचाने के लिए शनिवार से विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाकर किया गया. सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत की जा रही है,

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. स्वास्थ्यकर्मियों को हेपेटाइटिस-बी संक्रमण से बचाने के लिए शनिवार से विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाकर किया गया. सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत की जा रही है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक हेपेटाइटिस-बी और सी संक्रमणों का उन्मूलन है. स्वास्थ्यकर्मी, विशेषकर डॉक्टर, नर्स, लैब तकनीशियन और सफाई कर्मचारी, अपने कार्य के दौरान संक्रमित रक्त एवं तरल पदार्थों के संपर्क में आने से अधिक जोखिम में रहते हैं. जिले में करीब 7718 स्वास्थ्यकर्मी हैं. सरकार की ओर से स्वास्थ्यकर्मियों को यह वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है. टीकाकरण शेड्यूल में तीन खुराकें 0, 1 और 6 माह पर शामिल हैं.इसके अलावा टीकाकरण के बाद एंटीबॉडी स्तर की जांच और आवश्यकतानुसार बूस्टर डोज भी दी जाएगी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार किया गया है और सभी प्राथमिक, सामुदायिक, रेफरल, अनुमंडलीय व सदर अस्पतालों में तय समय पर स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा.इस अवसर पर आइडीएसपी ने नोडल ऑफिसर डॉ विकास कुमार सहित सदर अस्पताल के कई डॉक्टर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन