ePaper

हथियार के बल पर सीएसपी में लूटपाट

Updated at : 22 Oct 2024 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के बल पर सीएसपी में लूटपाट

बड़हरिया. थाना क्षेत्र के लकड़ी खुर्द गांव के परशुराम चौक स्थित एसबीआइ बड़हरिया के सीएसपी से बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने कैश लूटकर माली मोड़ की ओर भाग गये.

विज्ञापन

बड़हरिया. थाना क्षेत्र के लकड़ी खुर्द गांव के परशुराम चौक स्थित एसबीआइ बड़हरिया के सीएसपी से बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने कैश लूटकर माली मोड़ की ओर भाग गये. मंगलवार को करीब डेढ़ बजे दिन में एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश बड़हरिया-लकड़ी मेन रोड में सीएसपी पर बाइक खड़ी कर दी. हेलमेट लगाया एक बदमाश बाइक पर बैठा रह गया. जबकि गमछा लपेटे दो बदमाश पिस्टल के साथ अंदर घुस गये. बदमाशों ने अंदर घुसते ही सीएसपी कर्मी पूजा कुमारी पर पिस्टल भिड़ा दिया व काउंटर से 83 सौ रुपये निकाल लिया. हालांकि पुलिस 6300 रुपये लूट की बात बता रही है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रुपेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही,सीसीटीवी कैमरे की बारीकी से जांच की. पुलिस को भरोसा है कि वह सीसीटीवी फूटेज के सहारे बदमाशों की पहचान कर लेगी. पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. सीएसपी कर्मी पूजा कुमारी ने बताया कि एक बदमाश कह रहा था कि इसको गोली मार देते हैं तो दूसरा बोल रहा था कि लड़की है,जाने दो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन