घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में बच्चों के विवाद में 14 मार्च को हुई मारपीट में घायल महिला का इलाज के दौरान पीएमसीएच में मंगलवार को मौत हो गई.मृतक राजबली राम की पत्नी कौशाला देवी हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में बच्चों के विवाद में 14 मार्च को हुई मारपीट में घायल महिला का इलाज के दौरान पीएमसीएच में मंगलवार को मौत हो गई.मृतक राजबली राम की पत्नी कौशाला देवी हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 14 मार्च की सुबह गांव के ही दो युवक आपस में मारपीट करने लगे. मारपीट को देख हरिनाथ राम छुड़ाने गए तभी उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया .यह देख कौशाला देवी बीच बचाव करने गई .जहां कुदाल से मार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया था स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था .मंगलवार की सुबह कौशाला देवी की मौत हो गई. इधर मौत के बाद परिजन शव को लेकर सीवान पहुंचे और पुलिस पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में सुशीला देवी के बयान पर आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस मामले में थानाध्यक्ष पप्न कुमार ने बताया की जांच चल रही हैं. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन