हसनपुरा में खेग्रामस कार्यकर्ताओं का अनशन खत्म, पूर्व विधायक ने जूस पिलाया

Updated:
विज्ञापन

दो दिवसीय अनशन-सत्याग्रह तुड़वाते पूर्व विधायक अमरनाथ यादव | Prabhat Khabar Network

हसनपुरा में खेग्रामस कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय अनशन-सत्याग्रह समाप्त हो गया है. पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने जूस पिलाकर कार्यकर्ताओं का अनशन तुड़वाया. प्रमुख मांगों में ग्रामीण होल्डिंग टैक्स पर रोक, नियमित पानी सप्लाई, गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ, और मासिक पेंशन शामिल हैं.

विज्ञापन

हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाकपा माले के जनसंगठन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के कार्यकर्ताओं द्वारा होल्डिंग टैक्स सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा दो दिवसीय अनशन-सत्याग्रह शुक्रवार को समाप्त हो गया. पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया.

अनशन पर प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद, जिला कमेटी सदस्य दयानंद कुशवाहा, लालजी यादव, विशुन देव भगत, कृष्णा यादव सहित अन्य कार्यकर्ता बैठे थे. कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स लगाने पर रोक, नियमित पानी सप्लाई समेत मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था, बुलडोजर राज पर रोक, गरीबों के राशन कार्ड से नाम काटना बंद करना तथा गरीब परिवारों को आवास सहित सरकारी योजनाओं का लाभ देना शामिल था. इसके अलावा सभी गरीबों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन देने और महिलाओं, गरीबों एवं किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की मांग भी की गई थी.

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि हजारों गरीब परिवारों के पास मकान बनाने के लिए जमीन नहीं है. सरकार को प्रत्येक गरीब परिवार को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराएं, उन्होंने पांच किलो के बजाय 15 किलो अनाज और दाल उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि राशन की चोरी में प्रखंड के अधिकारी भी शामिल हैं.

पूर्व विधायक ने सीवान में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर एके-47 से गोली चलाने की घटना का उल्लेख करते हुए सीवान एसपी को हटाने की भी मांग की.मौके पर मुस्लिम अंसारी, साधु यादव, खुशियाल साह, सुरेंद्र राम, अनिल पांडेय, राम अवतार मांझी, शिव मंगल मांझी, काशीनाथ राम, जितेंद्र राम, देवनाथ राम, सुशिला देवी, दौलत देवी, जवाहिर साह, बाबु राम भगत, मुन्ना प्रसाद, परमा साह, अली मियां, अख्तार अंसारी आदि उपस्थित रहे.


विज्ञापन
उमाशंकर राम

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन