ePaper

10 बीसीओ से स्पष्टीकरण, गठित होगा आरोपपत्र

Updated at : 22 Apr 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
10 बीसीओ से स्पष्टीकरण, गठित होगा आरोपपत्र

जिला में गेंहू के खरीद की गति काफी धीमी है. इधर गेहूं खरीद में ढील बरतने पर दस प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने स्पष्टीकण पूछा है. जिन बीसीओ से स्पष्टीकरण पूछा गया हैं, उसमें बसंतपुर, गुठनी, हसनपुरा, लकड़ी नबीगंज, महाराजगंज, मैरवां, नवतन, रघुनाथपुर, सिसवन एवं जीरादेई शामिल हैं.

विज्ञापन

सीवान. जिला में गेंहू के खरीद की गति काफी धीमी है. इधर गेहूं खरीद में ढील बरतने पर दस प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने स्पष्टीकण पूछा है. जिन बीसीओ से स्पष्टीकरण पूछा गया हैं, उसमें बसंतपुर, गुठनी, हसनपुरा, लकड़ी नबीगंज, महाराजगंज, मैरवां, नवतन, रघुनाथपुर, सिसवन एवं जीरादेई शामिल हैं. जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि इन दस प्रखंडों में किसी भी पैक्स द्वारा क्रय प्रारंभ नहीं किया गया है. ज्ञात हो कि जिला टास्क फोर्स द्वारा सभी पैक्स को मात्र एक लॉट का लक्ष्य खरीद के लिए दिया गया है. डीसीओ ने बताया कि 21 अप्रैल को विभागीय वीडियो कान्फ्रेसिंग में कम एवं कोई रूचि नहीं दिखाने वाले सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के विरुद्ध 23 अप्रैल तक आरोप पत्र गठित करते हुए विभाग को प्रेषित करने का निदेश प्राप्त हुआ है. इसी मामले में उक्त सभी दस प्रखंडों के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है. फसल सहायता योजना में प्रगति नहीं होने पर जीरादेई बीसीओ से शोकॉज- इधर बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी 2023-24 में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के एक अलग मामले में भी जीरादेई के प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से डीइओ ने स्पष्टीकरण पूछा है. डीसीओ ने बताया कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना रब्बी 2023-24 में जिला में कुल 823 सत्यापन किया जाना था. जिसमें से 677 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है. जीरादेई प्रखंड में कुल 173 में 34 किसानों का सत्यापन किया गया है. शेष 146 किसानों में 139 किसानों का सत्यापन जीरादेई प्रखंड में नहीं हुआ है. इस मामले में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही निदेश दिया गया है कि 26 अप्रैल तक शेष सभी किसानों का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें. आंदर व बड़हिरया बीसीओ से शोकॉज- वहीं दूसरी ओर खरीदे गये धान की तुलना में कम सीएमआर चावल की आपूर्ति करने के मामले में आंदर व बड़हिरया प्रखंड के बीसीओ से शोकॉज किया गया है. जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति अंतर्गत आंदर प्रखंड में चयनित पैक्स व व्यापार मंडलों द्वारा कुल 6451.70 एमटी धान खरीद के विरूद्ध मात्र 754 एमटी सीएमआर चावल की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को की गई है. वहीं बड़हिरया में चयनित पैक्स व व्यापार मंडल द्वारा कुल 5939 एमटी धान की खरीद के विरूद्ध 1044 एमटी सीएमआर चावल की आपूर्ति की गयी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों प्रखंडों के बीसीओ के शोकॉज पूछते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि आंदर प्रखंड अंतर्गत मात्र 28.19% प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति की गई है, जो कि जिला स्तर (42%) एवं राज्य स्तर (59%) से काफी कम है. आंदर प्रखंड के कारण जिला का स्तर 38वें स्थान पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन