मनायी गयी सम्राट अशोक की जयंती

Updated:
विज्ञापन
मनायी गयी सम्राट अशोक की जयंती

प्रखंड के बीएसबी आंबेडकर कॉलेज भलुआ में शनिवार को सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गयी.

विज्ञापन

बड़हरिया. प्रखंड के बीएसबी आंबेडकर कॉलेज भलुआ में शनिवार को सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गयी.इस मौके पर भगवान बुद्ध के अनुयायी, महान राजनीतिज्ञ सम्राट के संदेशों से सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों को अवगत कराया गया. साथ ही, सम्राट अशोक की नीतियों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर प्राचार्य सह सचिव प्रो ईइआलोक कुमार ने कहा कि सम्राट अशोक के दो राष्ट्रीय प्रतीक- अशोक चक्र व सिंहों को अपनाने पर बिहार गौरान्वित है.उन्होंने मौर्यवंश के महान शासक सम्राट अशोक की ज्ञानशक्ति को जीवन में अपनाने की बाते कहीं. मौके पर लोक कवि भिखारी ठाकुर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या प्रो पिंकी कुमारी, संगीता टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्राचार्य प्रो राजेश राम, प्रो राजेन्द्र रावत, प्रो सतेन्द्र कुमार अभय, प्रो नजहत फातमा,प्रो अन्नी कुमारी, प्रो मुर्तुजा अली, प्रो मो फारुक, प्रो नीलकांत सिंह निराला, प्रो शशिकांत मिश्र, प्रो रजिया खातून, प्रो संतोष कुमार, प्रो संजय कुमार,प्रो शैलेन्द्र कुमार, प्रो परमेश्वर राम, प्रो इसरार खान, प्रो जाहिदा हसन, प्रो इंद्रजीत राम, प्रो पिंटू कुमार यादव, अजित यादव, धीरज पटेल, हरेंद्र यादव, लालबाबू यादव,मनंजय कुमार, दिवाकर कुमार गुंजन,धर्मजीत यादव, दीपक शर्मा,सुनयना देवी, जगलाल यादव,बबिता देवी, आशा देवी, ओमप्रकाश यादव, टुनटुन शर्मा, विनोद शर्मा, चंद्रावती देवी सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन